- त्वचा के लिए अच्छी नहीं होती कुछ चीजें.
- स्किन बैरियर हो सकता है डैमेज.
- बिगड़ सकती है त्वचा.
Skin Care Mistakes: स्किन केयर से जुड़े एक के बाद एक कई तरह के हैक्स वायरल होते हैं. कहीं इंस्टा पर रील दिख जाती है तो फेसबुक और यूट्यूब भी इन्हीं ब्यूटी ट्रेंड्स से भरे हुए हैं. लेकिन, सोशल मीडिया पर ये हैक्स सिर्फ नए एक्सपेरिमेंट्स होते हैं पर लड़कियां जो घर बैठे इन्हें देख रही होती हैं अपनाना शुरू कर देती हैं यह जाने-समझे बिना कि ये चीजें स्किन के लिए कितनी ज्यादा खतरनाक हो सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी कौनसी आम चीजें हैं जिन्हें चेहरे पर लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए और जिनसे चेहरा खराब होने का डर रहता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चेहरे पर ना लगाई जाने वाली चीजें | Things To Avoid Applying On Face
बेकिंग सोडा
स्किन केयर में बेकिंग सोडा जैसी चीजें दूर-दूर तक नजर नहीं आतीं लेकिन फिर भी कुछ ट्रेंड्स के चलते इन्हें चेहरे पर लगा लिया जाता है. बेकिंग सोडा (Baking Soda) स्किन के पीएच लेवल को बिगाड़ सकता है और स्किन इरिटेट हो सकती है जिससे ब्रेकआउट्स होते हैं और एक्ने हो सकता है.
ब्लैकहेड्स और फुंसियों को हटाने के लिए कुछ हैक्स में टूथपेस्ट का इस्तेमाल होता दिखता है. टूथपेस्ट से चेहरे पर बर्न और इंफेक्शन हो सकते हैं. साथ ही, टूथपेस्ट के इस्तेमाल के बाद स्किन लाल भी पड़ सकती है.
चिपचिपी गोंद से हम बचपन में जरूर खेलते थे और इसे हाथों पर लगाकर पपड़ी की तरह छुड़ाने में मजा भी खूब आता था. लेकिन, गोंद चेहरे पर लगाने के लिए नहीं बनी है और इसीलिए इससे दूरी बनाकर रखने में ही समझदारी होती है वर्ना यह स्किन के लिए टॉक्सिक साबित हो सकती है.
कई लड़कियां सोशल मीडिया (Social Media) पर नेल पॉलिश को मेकअप में इस्तेमाल करती नजर आती हैं. लेकिन, नेल पॉलिश स्किन को ड्राई कर सकती है और सारी नमी सोख सकती है. इनमें इस्तेमाल होने वाले रंग भी स्किन के लिए अच्छे नहीं होते.
चेहरे पर हाथ-पैरों पर इस्तेमाल की जाने वाली हेयर रिमूवल क्रीम भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए. चेहरे की त्वचा कई गुना नाजुत होती है और इस हेयर रिमूवल क्रीम से बुरी तरह से जल सकती है. स्किन पर दाने भी निकल सकते हैं.
विनेगर भी उन्हीं चीजों की गिनती में शामिल है जिन्हें चेहरे पर लगाने से परहेज किए जाने की जरूरत है. इससे चेहरा जल सकता है और स्किन को परमानेंट डैमेज होने का खतरा रहता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मधुर भंडारकर और तमन्ना ने फिल्म 'बबली बाउंसर' को लेकर NDTV से की ख़ास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं