- इस तरह साफ होंगे काले होंठ.
- कुछ उपाय आएंगे काम.
- घर पर बना सकते हैं लिप मास्क.
Lip Scrub: पिग्मेंटेशन माथे या गालों पर तो साफ नजर आती ही है लेकिन कई बार होठों पर भी पिग्मेंटेशन हो सकती है जिससे आपके साफ-सुथरे होंठ भी काले (Dark Lips) दिखना शुरू हो जाते हैं. इसमें तो कोई दोराय नहीं कि जन्म से होंठों की जो रंगत होती है उसे नहीं बदला जा सकता, लेकिन बाहरी कारणों से जब होंठों का रंग गहरा होने लगे तो उन्हें पहले की तरह साफ-सुथरा और कोमल बनाने के लिए कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं. बाहरी कारणों में धूप का असर, नमी की कमी, सिगरेट पीना, बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन और होंठ दबाकर रखना आदि शामिल हैं. आप चाहे महिला हों या पुरुष इन नुस्खों को बड़ी ही आसानी से आजमा सकेंगे और आपको इनका असर भी अच्छा दिखेगा.
होंठों की पिग्मेंटेशन के उपाय | Lip Pigmentation Home Remedies
नींबू
स्वाद में खट्टा नींबू अम्लीय होता है जिसे उसके ब्लीचिंग एजेंट के लिए जाना जाता है. नींबू को यदि सही तरह से शहद के साथ मिलाकर लगाया जाए तो यह होंठों की रंगत को हल्का करने में असरदार होता है. एक चम्मच में शहद लें और उतना ही नींबू का रस मिला लें. इसे होठों पर लगाकर हल्का मलें और फिर कम से कम 15 से 20 मिनट रखे के बाद धो लें. इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कई बार होंठों पर पिग्मेंटेशन परत की तरह दिखने लगती है और डेड स्किन जम जाती है सो अलग. इससे छुटकारा पाने के लिए चीनी (Sugar) लें और उसमें नींबू का रस मिला लें. इसे उंगली से होंठों पर मलना शुरू करें और 3 से 4 मिनट तक बिल्कुल हल्का-हल्का होंठों को रगड़ें. इसके बाद होंठ साफ कर लें. हफ्ते में एक बार इस स्क्रब (Scrub) का इस्तेमाल किया जा सकता है.
नारियल का तेल
रोजाना रात को सोने से पहले आप नारियल का तेल लगा सकते हैं. नारियल के तेल में अनेक ऐसे गुण पाए जाते हैं जो होंठों की पिग्मेंटेशन या कहें झाइयों पर अच्छा असर दिखाते हैं. आप इसे दिन में भी कई बार लगा सकते हैं.
खाने में स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी से होंठों के लिए मास्क (Lip Mask) बनाया जा सकता है. इस लिप मास्क को तैयार करने के लिए स्ट्रॉबेरी लेकर क्रश कर लें. इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं और पेस्ट बनाकर होंठों पर 10 से 15 मिनट रखने के बाद धो लें.
चुकुंदर लाल गहरा सुर्ख गुलाबी रंग छोड़ता है और नेचुरल डाई से कम नहीं है. इसे होंठों पर लगाने के एक ब्लेंडर में चुकुंदर को पीस लें. इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं और 8 से 10 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. इसे हटाने के बाद होंठों पर लिप बाम (Lip Balm) या पेट्रोलियम जैली लगा लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मधुर भंडारकर और तमन्ना ने फिल्म 'बबली बाउंसर' को लेकर NDTV से की ख़ास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं