आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कीमत इतनी बढ़ गई है कि लोग घूमने के लिए ट्रेन या फ्लाइट का सहारा लेते हैं. इससे सफर जल्दी पूरा जरूर हो जाता है, लेकिन रास्ते में मिलने वाली कुदरती खूबसूरती छूट जाती है. अगर आप पहाड़ों, हरियाली और रोमांच को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो दिल्ली से उत्तराखंड की 'दारमा वैली' (Darma Valley) की रोड ट्रिप आपके लिए खास हो सकती है. दिल्ली से 'दारमा वैली' तक की दूरी रूट के हिसाब से करीब 550 से 650 किलोमीटर है.
पहले पहुंचना होगा धारचुला
जानकारी के लिए बता दें कि 'दारमा वैली' (Darma Valley) सीधे सड़क मार्ग से जुड़ी नहीं है. ऐसे में पहले दिल्ली से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ होते हुए धारचुला पहुंचना पड़ता है. इसके बाद धारचुला से सोबला और आगे दुग्तू या दांतु गांव की ओर पहुंचनाम होता है. दुग्तू और दांतु गांव आमने-सामने है. दुग्तू गांव से आपको पंचोली पिक की सुंदर पहाड़ी देखने को मिलेेगी. वहीं दांतु गांव से आपको वैली की हरियाली देखने को मिलेगी. रास्ते में पहाड़, घाटियां, नदियां और चारों तरफ फैली हरियाली रोड ट्रिप का मजाा बढ़ा देगी.
यह भी पढ़ें: Weekend Trip: हिमालय की गोद में छिपा है श्रीकृष्ण का ये अनोखा मंदिर, झील से लेकर ट्रेक तक हर मोड़ पर मिलेगा रोमांच, जानिए पूरा रूट
14 से 17 घंटे का है सफर
बता दें कि दिल्ली से धारचुला तक पहुंचने और आगे घाटी की ओर जाने में रूट व सड़क की स्थिति के अनुसार करीब 14 से 17 घंटे या उससे अधिक समय लग सकता है. इसलिए इस सफर को जल्दबाजी में पूरा करने के बजााय पर्याप्त समय लेकर प्लान करना बेहतर है.
पहाड़ी सफर में इन बातों का रखें ध्यान
ट्रैवल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डारमा वैली जैसे पहाड़ी इलाकों के लिए अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस वाली गाड़ी बेहतर रहती है. सूर्यास्त के बाद पहाड़ी सड़कों पर ड्राइविंग से बचें. यात्रा से पहले मौसम, सड़क की स्थिति और स्थानीय परमिट नियमों की जाानकारी जरूर लें.
यह भी पढ़ें: नीम करोली बाबा का नाम कैसे पड़ा, बाबा के कैंची धाम कैसे पहुंचे? जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं