Skin Care: कोहनी और घुटनों के स्किन टिशूज बेहत पतले होते हैं. ऐसे में डेड स्किन सेल्स जमने से, धूप के प्रभाव से, घुटने या कोहनी को बहुत ज्यादा देर टिकाकर बैठने से या फिर इन हिस्सों में मेलानिन पिग्मेंट के बढ़ने से कोहनी और घुटने काले (Dark Elbows And Knees) हो जाते हैं. कोहनी काली हो जाती है तो आधे बाजू के कपड़े पहनने में झिझक होने लगती है और घुटने काले हों तो छोटे कपड़े पहनते हुए शर्म महसूस होती है. ऐसे में अगर आप भी घुटने और कोहनी के कालेपन से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों (Home Remedies) को आजमाकर देख सकते हैं. बाजार की क्रीम्स से बेहतर असर घर की चीजें दिखा देती हैं. ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा इंस्टाग्राम यूजर पूनम अर्जुन रावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोहनी और घुटने का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय
इस नुस्खे को तैयार करने के लिए नींबू को आधा काटें और उसपर हल्दी, कॉफी पाउडर (Coffee Powder) और चीनी लगा लें. इस नींबू को कोहनी या घुटने के कालेपन पर मलने से स्किन साफ होना शुरू हो जाती है. इसे गर्दन पर भी लगाया जा सकता है. इस नींबू को नहाने से 15 मिनट पहले त्वचा पर मला जा सकता है.
ये नुस्खे भी आएंगे काम
- आलू के रस (Potato Juice) को कोहनी और घुटने का कालापन साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. आलू के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं. ऐसे में आलू के रस में रूई डुबोएं और इसे त्वचा पर लगाकार 15 से 20 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें.
- ऑलिव ऑयल और शुगर का स्क्रब भी कोहनी और घुटने के कालेपन को छुड़ाने में मदद करेगा. ऑलिव ऑयल में थोड़ी चीनी (Sugar) मिलाकर त्वचा पर लगाकर मलें और फिर धोकर हटा लें.
- बेकिंग सोडा और दूध को साथ मिलाकर एक्सफोलिएटिंग स्क्रब बनाया जा सकता है. इस स्क्रब से स्किन को ब्राइटनिंग गुण मिलते हैं. मिश्रण तैयार करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) में चम्मच भरकर ही दूध मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें. इसे कोहनी और घुटनों पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर साफ करें.
- हल्दी, शहद और दूध को मिलाकर घुटनों और कोहनी के कालेपन को साफ करने के लिए त्वचा पर लगा लें. इसे 15 से 20 मिनट लगाकर रकने के बाद धोकर साफ कर लें.
- दही और ओटमील को मिलाकर लगाने पर भी त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटती हैं और चमक आ जाती है. इस मिश्रण को लगाने पर स्किन पर चमक नजर आने लगती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं