Masterchef Pankaj Bhadouria से जानिए माइक्रोवेव से कौनसे-कौनसे काम हो सकते हैं पूरे.
Kitchen Hacks: भारतीय घरों में माइक्रोवेव का रोजमर्रा में इस्तेमाल सिर्फ खाना गर्म करने तक ही किया जाता है. कुछ टेस्टी पकवान बनाने हों जैसे कुछ बेक करना हो या केक वगैरह तैयार करना हो तो अलग बात है. इसके अलावा दाल, चावल या सब्जी वगैरह गैस पर ही पकाने में असल मजा आता है. लेकिन, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया (Panjkaj Bhadouria) का कहना है कि ऐसे एक नहीं बल्कि पूरे 10 तरीके हैं जिनसे माइक्रोवेव को इस्तेमाल किया जा सकता है. अब माइक्रोवेव का मुंह सिर्फ खाना गर्म करने के लिए ही नहीं देखना पड़ेगा बल्कि ऐसे और भी कई तरीके हैं जिनसे माइक्रोवेव को रोजमर्रा के दिनों में यूटिलाइज किया जा सकता है. आप भी जान लीजिए ये हैक्स.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
माइक्रोवेव का इस्तेमाल करने के 10 तरीके | 10 Ways To Use Microwave
- माइक्रोवेव में आलू को 4 मिनट रखने पर आलू उबल जाते हैं. यह आलू उबालने का क्विक तरीका है.
- रात में गूंथे गए आटे को फिर भी से रिफ्रेश करने के लिए माइक्रोवेव में 30 सेकंड डालकर रखें.
- खट्टे फल जैसे नींबू या संतरे का पूरा रस निकालने के लिए उन्हें 30 सेकंड माइक्रोवेव में रखा जा सकता है. निचोड़ने पर भरपूर रस निकाला जा सकता है.
- एग पोच करने के लिए माइक्रोवेव में अंडे को 30 सेकंड रखें.
- माइक्रोवेव में 30 सेकंड लहसुन को रखकर निकालने पर लहसुन छीलना आसान हो जाता है.
- सूखी हुई ब्रेड पर पाी छिड़कर माइक्रोवेव करने पर 15 सेकंड में ब्रेड ताजी जैसी हो जाती है.
- पत्तेदार धनिया या मेथी को माइक्रोवेव में 2 मिनट पकाने पर ये ड्राई (Dry Herbs) हो जाती हैं. इस तरह आप भी कसूरी मेथी घर पर ही बनवा सकते हैं.
- बिना तले चिप्स बनाने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करें. 4 मिनट में ही चिप्स (Chips) तैयार किए जा सकते हैं.
- ग्लास जार्स, बेबी बाउल्स या किचन डस्टर्स को माइक्रोवेव में 4 मिनट रखकर स्टेरेलाइज कर सकते हैं.
- सूखे मेवे और बीजों को मिनट भर में भुना जा सकता है.
ये टिप्स भी आएंगे काम
- माइक्रोवेव में मग केक या फिर मग ऑमलेट (Mug Omelette) बनाया जा सकता है.
- फ्रोजन फूड्स को डिफ्रॉस्ट करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- सब्जियों या मछली को माइक्रोवेव में स्टीम कर सकते हैं.
- इसमें चॉक्लेट या बटर को मिनटों में पिघलाया जा सकता है.
- चीज को सॉफ्ट करने के लिए माइक्रोवेव में रखें.
- माइक्रोवेव में पास्ता आसानी से तैयार किया जा सकता है.
- इसमें चीज टोस्ट आसानी से बन जाता है.
- सेब को काटकर माइक्रोवेव में रखने पर ड्राइड चिप्स बन जाते हैं.
- पैकेट वाले फूड्स को बिना दूसरा बर्तन गंदा किए माइक्रोवेव में गर्म किया जा सकता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lifestyle, Pankaj Bhadouria, Masterchef Pankaj Bhadouria, Microwave, Kitchen Hacks