विज्ञापन

रिश्ते में चाहिए खुशी और भरोसा? सोशल मीडिया पर कपल्स पोस्ट न करें ये 4 चीजें

रिश्ते में खुशी और भरोसे के लिए कपल्स को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की जगह, खास मूमेंट्स को असली जिंदगी में जीने पर ध्यान देना चाहिए. आइए जानते हैं कपल्स को किन चीजों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचना चाहिए.

रिश्ते में चाहिए खुशी और भरोसा? सोशल मीडिया पर कपल्स पोस्ट न करें ये 4 चीजें
सोशल मीडिया पर ये चीजें पोस्ट न करें कपल्स
Photo Credit: NDTV

Relationship Tips: आजकल के दौर में अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं. ऐसे में जब भी हम इंस्टाग्राम या बाकी कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खोलते हैं, तो कोई अपनी मैरीज एनीवर्सरी सेलिब्रेट करता नजर आता है, तो कोई अपने पार्टनर के साथ सरप्राइज ट्रिप की स्टोरी पोस्ट करता है. इससे देखने में ऐसा लगता है कि शायद खुशहाल रिलेशनशिप की पहचान यही है. लेकिन असल में किसी रिश्ते की मजबूती को सोशल मीडिया पोस्ट्स से नहीं मापा जा सकता है. इसी कारण कई कपल्स अपने रिलेशन को इंटरनेट की दुनिया से दूर रखते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कपल्स को सोशल मीडिया पर क्या चीजें पोस्ट करने से बचना चाहिए.

1. लड़ाई-झगड़ों को पोस्ट करना

कपल्स के बीच लड़ाई होना काफी आम बात है. लेकिन इन्हें कभी भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहिए. कई लोग झगड़ों के बाद सैड स्टोरी पोस्ट करते हैं, तो कई ऐसे गाने लगाना शुरू कर देते हैं जिससे लोग रिलेशन के बारे में अंदाजा लगाना शुरू कर देते हैं. लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. अगर पार्टनर से आपकी लड़ाई हुई है, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की जगह, आमने-सामने बैठकर बातचीत करें.

2. कपल गोल्स

अक्सर जो कपल्स असल जिंदगी में एक-दूसरे के साथ खुश रहते हैं, उन्हें पूरी दुनिया को यह बताने की जरूरत नहीं पड़ती कि वे कितना खुश हैं. ऐसे में खुशहाल रिलेशनशिप के लिए रोजाना सेल्फी, एनिवर्सरी का काउंटडाउन या कोई कपल गोल्स वाली पोस्ट शेयर न करें. इसकी जगह आप खूबसूरत और यादगार पलों को जीएं और यादों में कैद करें.

3. महंगा गिफ्ट

कई लोग सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर द्वारा दिए गए महंगे गिफ्ट्स की स्टोरी या फोटो पोस्ट कर देते हैं. इसके बाद अधिकतर लोगों को लगता है कि प्यार का मतलब गुलदस्ते, लग्जरी डिनर या सरप्राइज ट्रिप्स हैं. लेकिन ऐसा नहीं होता है, खुश रहने वाले कपल्स इन चीजों को पोस्ट नहीं करते हैं और खास पलों को असली जिंदगी में जीते हैं. 

4. छोटे-छोटे मूमेंट्स

कई कपल्स अपने पार्टनर द्वारा किए गए छोटे-छोटे एफर्ट्स और खास पलों को इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं. हालांकि, असल में खुश और एन्जॉय करने वाले कपल्स अक्सर ऐसी निजी बातों को अपने तक ही सीमित रखते हैं. साथ ही उनके लिए रिश्ता लाइक्स और कमेंट्स पर डिपेंड नहीं करता, बल्कि यादों और एहसासों पर करता है जो वे एक-दूसरे के साथ बिताते हैं.

यह भी पढ़ें: तुम्हारे पास मेरे लिए समय ही नहीं, बिजी लाइफ में पार्टनर को टाइम नहीं दे पा रहे? ये 4 काम करें

यह भी पढ़ें: हर दिन अपने जीवनसाथी से जरूर कहें ये 4 बातें, शादीशुदा जिंदगी में बढ़ेगा प्यार, रिश्ता होगा मजबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com