हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा ग्लोइंग और साफ दिखे और हेल्दी रहे. इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है पपीते का फेस पैक लगाना. पपीता एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए तो अच्छा माना ही जाता है, साथ ही त्वचा के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. कई लोग घर पर पपीते का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाते हैं. माना जाता है कि इससे स्किन साफ, मुलायम और चमकदार दिखने लगती है. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आइए जानते हैं ये नुस्खा कितना असरदार है या चेहरे पर पपीता लगाने से आपको अपनी स्किन पर किस तरह का असर नजर आ सकता है-
स्किन के लिए कितना अच्छा है पपीता?
हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पपीते में विटामिन A, B, C और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इसमें पैपेन और काइमोपैपेन नाम के खास एंजाइम भी होते हैं. ये सभी पोषक तत्व मिलकर आपकी स्किन को एक साथ कई फायदे पहुंचा सकते हैं. जैसे-
झुर्रियां कम हो सकती हैंपपीते में लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स के असर को कम करने में मदद करते हैं. फ्री रेडिकल्स स्किन सेल्स को डैमेज कर उम्र बढ़ने के प्रोसेस को तेज कर सकते हैं, जिससे चेहरे पर कम उम्र में ही फाइन लाइंस और झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं. पपीता इन झुर्रियां को कम करने में असर दिखा सकता है.
एक्ने में भी मिल सकती है मददपपीते में पाए जाने वाले पैपेन और काइमोपैपेन डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकते हैं. इससे स्किन ज्यादा साफ और ग्लोइंग नजर आती है. साथ ही कुछ हद तक एक्ने-पिंपल की परेशानी भी कम होती है.
दाग-धब्बे हो सकते हैं कमरिपोर्ट में आगे बताया गया है, पपीते में विटामिन्स और बीटा-कैरोटीन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है. ये पोषक तत्व स्किन पर मौजूद डार्क स्पोर्ट को कुछ हद तक लाइट करने में असर दिखा सकते हैं.
चेहरे पर पपीता लगाने से पहले ये बात जरूर जानेंतमाम फायदे होने के बावजूद पपीता हर किसी की त्वचा को सूट करे, यह जरूरी नहीं है. ऐसे में अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो फेस पर लगाने से पहले थोड़े से पपीते को हाथ या त्वचा के किसी छोटे हिस्से पर लगाकर देखें. अगर आपको उस हिस्से पर थोड़ी भी जलन या खुजली हो तो चेहरे पर इसका इस्तेमाल न करें. आंखों के आसपास भी पपीता न लगाएं. इससे अलग अगर स्किन से जुड़ी कोई बीमारी है या बहुत ज्यादा एक्ने-पिंपल हो रहे हैं, तो कोई भी घरेलू नुस्खा आजमाने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें- Anti-Ageing Tips: त्वचा समय से पहले दिखने लगी बूढ़ी, एक्सपर्ट ने बताया डेली लाइफस्टाइल की ये गलतियां हैं वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं