आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, ऑफिस की डेडलाइन्स और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच कपल्स एक-दूसरे के लिए क्वालिटी टाइम नहीं निकाल पाते हैं. धीरे-धीरे यही व्यस्तता रिश्तों में दूरी और अनचाहे झगड़ों की वजह बनने लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं रिश्तों में मिठास और मजबूती बनाए रखने के लिए घंटों का वक्त नहीं, बल्कि दिन की कुछ छोटी-छोटी बातें ही काफी होती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बता रहे हैं जिन्हें आपको अपने पार्टनर के साथ दिन में जरूर करनी चाहिए. अगर बिजी शेड्यूल होने के बाद भी आप ये 5 बातें पार्टनर से रोज करेंगे तो, रिश्ता तो मजबूत रहेगा ही, साथ में झगड़े भी नहीं होंगे.
1. 'आज आप सच में कैसा महसूस कर रहे हैं?'
अपने पार्टनर से आप जरूर पूछें कि 'आज आप सच में कैसा महसूस कर रहे हैं?'. इससे आपके पार्टनर को लगेगा कि आप उनकी काफी केयर करते हैं. कुछ मिनट शांति से साथ बिताने और दिल की बातें करने से आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं.
2. आने वाले कल का प्लान शेयर करें
बिजी शेड्यूल होने के बावजूद भी आप अपने पार्टनर से छोटी-मोटी बातचीत करें और अपने कल का प्लान शेयर करें. आप अपने पार्टनर को बताएं कि आप क्या करने वाले हैं. साथ ही आप अपने पार्टनर से किसी मदद की जरूरत के लिए भी पूछ सकते हैं. इससे पार्टनर को अपनापन और भरोसा महसूस होगा.
3. कुछ पॉजिटिव जरूर शेयर करें
आप अपने पार्टनर से दिन के अंत में किसी अच्छी बात पर चर्चा करें. अगर आपके साथ दिन में कुछ अच्छा हुआ है जैसे किसी की तारीफ मिलना, कोई मजेदार घटना या छोटी-सी सफलता तो अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें. इससे आपका और आपके पार्टनर का मन हल्का होगा और खुशी भी महसूस होगी.
4. थैंक यू कहें
रिश्ते तभी लंबा चलते हैं कपल एक दूसरे के लिए पूरी कोशिशें करते हैं. साथ ही इन कोशिशों की सराहना करना भी बहुत जरूरी है. ऐसे में आप अपने पार्टनर को दिन में हर एक एफर्ट चाहे छोटा हो या बड़ा थैंक्यू जरूर कहें. इससे आपके पार्टनर को महसूस होता है कि उनकी मेहनत और देखभाल की कद्र की जा रही है.
5. नई चीजों के बारे में पूछें
अपने पार्टनर से पूछें कि फिलहाल उन्हें क्या पसंद है, किसी चीज में रुचि है या क्या नया करना चाहते हैं. इससे आप एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे. साथ ही इससे आपकी बातचीत भी हमेशा नई और दिलचस्प बनी रहती है.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Gen Zs का नया 6-7 डेटिंग फॉर्मूला! अब 'परफेक्ट' नहीं 'पीसफुल' पार्टनर की चाहत
यह भी पढ़ें: Dating App पर मिला पार्टनर कितना भरोसेमंद? सेफ रहने के लिए जान लें जरूरी टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं