Happy Nag Panchami 2026 Wishes: आज 17 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान शिव के गले का आभूषण और शक्ति का प्रतीक माने जाने वाले नाग देवता की पूजा करने का विधान है. माना जाता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष से छुटकारा मिलता है. साथ ही जीवन में चल रही समस्याओं का निवारण होता है. इस पावन अवसर को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप अपनों को इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ संदेश लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों को नाग पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1. जो महादेव के गले का श्रृंगार हैं,
वही भक्तों के विश्वास और रक्षा के आधार हैं
नाग देवता की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे.
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
2. नाग पंचमी का यह पर्व लाए समृद्धि का संदेश,
आपके घर में हो सुख, सौभाग्य और स्नेह का वास,
शिव और नाग देव की अनुकंपा बनी रहे जीवनभर
नाग पंचमी की शुभकामनाएं.

Photo Credit: magnific
3. भोले के गले का हार हैं नागराज,
उनकी पूजा से पूरे हों सब काज.
नागपंचमी का ये पावन दिन आए,
हर घर में सुख, शांति और प्रेम छाए
4. शिव शंकर के गले विराजें
ऐसी है नाग देवता की माया
खुशियों से भर जाता है जीवन
जिसने नाग देवता को मन से चाहा
नाग पंचमी की शुभकामनाएं
5. नाग देवता करें आपकी रक्षा
पिलाएं दूध उन्हें मीठा-मीठा
हो आपके घर में धन की बरसात
ऐसा शुभ हो नाग पंचमी की त्योहार
नाग पंचमी की शुभकामनाएं

Photo Credit: magnific
6. भोलेनाथ के गले में सर्पों का श्रृंगार है,
नाग देवता की महिमा भी अपरंपार है.
महादेव की कृपा जिस पर बनी रहे,
उसके जीवन में खुशियों की बहार है.
7. संपत्ति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति हो, नाग देवता की कृपा से जीवन खुशियों से भर जाए। नाग पंचमी की मंगलकामनाएं.
8. सावन का महीना है,
नाग पंचमी का त्यौहार है,
बाबा भोले की कृपा है सब पर,
जो जपे नाम शिव का, उनका बेड़ा पार है.
नाग पंचमी की शुभकमनाएं!

Photo Credit: magnific
9. हर-हर हो महादेव शिव का,
हर पल नाम तुम्हारा जपे,
नाग-पंचमी का आया त्योहार,
शिव को करते हम नमन बारम्बार,
शिव बाबा करें बेड़ा पार.
नाग पंचमी की शुभकमनाएं.
10. भोले आएं आपके द्वार,
संग लेकर सारा परिवार,
करें आप पर खुशियों की बौछार,
आ जाये आपके जीवन में बहार
मुबारक हो आपको नागपंचमी का त्योहार
यह भी पढ़ें: Onam 2026: घर को फूलों की रंगोली से सजाएं...आज से हुई ओणम की शुरुआत, इन खास संदेशों से दें अपनों को शुभकामनाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं