विज्ञापन

घर पर ही धुल जाएंगे भारी से भारी कंबल, जानें धोने का आसान और सस्ता तरीका

How To Wash Blanket At Home: अगर आप भी ठंडियों के कंबल को ड्राई क्लीन करा कर रखने की सोच रहे हैं तो रूक जाइए. क्योंकि हम आपको बताएंगे घर पर ही कंबलों को ड्राई क्लीन करने की ऐसी ट्रिक जिसे बिना पैसा खर्च किए आप घर पर ही कंबलों को धुलकर साफ कर पाएंगे.

घर पर ही धुल जाएंगे भारी से भारी कंबल, जानें धोने का आसान और सस्ता तरीका
How To Wash Blanket At Home: घर पर कैसे साफ करें कंबल.

How to Wash Kambal at Home: सर्दियां खत्म होने की कगार पर है. इसके खत्म होते ही एक बड़ी टेंशन जो होती है वो होते हैं सर्दियों में बाहर विकले मोटे और भारी कंबलों को धुलकर वापस रखने की. कई लोग इनको ड्राई क्लीन करवा लेते हैं, लेकिन इसमें अच्छा-खासा पैसा लग जाता है. लेकिन कंबलों को गंदा रख भी नहीं सकते हैं. अगर आप भी ड्राई क्लीनिंग के चक्कर में कंबल को अभी तक धुलवा नहीं पाए हैं तो आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान तरीके जिनकी मदद से आप घर पर ही बिना ज्यादा खर्च किए भारी से भारी कंबल साफ कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या हैं ये ट्रिक्स.

घर पर कैसे धुले कंबल

कंबल को धोने से पहले सबसे पहले आप उसमें लगे टैग को जरूर चेक करें अगर उस पर मशीन वॉश लिखा है तभी उसको धुलने के लिए आप वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं. अगर उसमें नहीं लिखा है तो आप उसे हाथ से धो सकते हैं. कंबल को धोने से पहले  आप उसे अच्छी तरह से झाड़ कर साफ कर लें. ऐसा करने से उसमें जमा धूल और बाल निकल जाएंगे. ऐसा करने से आपको इसे धोने में कम मेहनत लगेगी और गंदगी भी कम फैलेगी. कंबल को एक बड़े से टब में सर्फ के साथ भिगोकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. इसके बाद इसको पैरों की मदद से मसल कर साफ करें. अगर कंबल ज्यादा भारी नहीं है तो हाथों से भी रगड़ कर साफ कर सकते हैं. भीगा होने की वजह से कंबल आसानी से साफ हो जाता है. 

वॉशिंग मशीन में कैसे धोएं?

अगर आपकी मशीन में “बुलकी” या “हेवी” मोड है, तो उसी पर कंबल धोएं. हल्का डिटर्जेंट इस्तेमाल करें. ज्यादा पाउडर डालने से झाग ज्यादा बनेगा और कंबल ठीक से साफ नहीं होगा. इसके साथ ही कंबल को धोने के लिए ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें. बहुत ज्यादा गरम पानी से कंबल को धोने पर उसके ऊपर लगा ऊन या फिर फाइबर खराब हो सकता है. धोने के बाद एक बार एक्स्ट्रा रिंस जरूर चलाएं, ताकि साबुन पूरी तरह निकल जाए.

कैसे सुखाएं कंबल

कंबल को जोर से निचोड़ने की बजाय हल्के से दबाकर पानी निकालें. फिर इसे छांव में फैलाकर सुखाएं. सीधी तेज धूप में रखने से रंग फीका पड़ सकता है.

किन बातों का रखें ध्यान 

कंबल को हमेशा अच्छी तरह से सूखने के बाद ही फोल्ड कर के रखें. अगर उसमें जरा सी भी नमी या सीलन हुई तो इसकी वजह से उसमें बदबू आ सकती है. 

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Wash Blanket At Home, Heavy Blanket Cleaning Tips, Kambar Kaise Dhoye, Blanket Cleaning At Home, Winter Blanket Wash Tips, Ghar Par Kambal Dhone Ka Tarika, Blanket Care Tips, Washing Bulky Blanket, Sasta Cleaning Hack, Home Cleaning Tips Hindi, Blanket Washing Without Dry Clean, Kambal Saaf Karne Ka Tarika, Winter Cleaning Tips, Laundry Tips Hindi, Easy Blanket Wash Method
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com