Constipation in Kids: बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चों में भी कब्ज की समस्या आम है. कब्ज होने पर बच्चों का पेट ठीक ढंग से साफ नहीं हो पाता है, जिसके चलते उन्हें पेट में दर्द, ऐंठन, गैस, सीने में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा मल त्याग न होने पर मासूम चिड़चिड़ा हो जाता है, साथ ही ठीक से कुछ खा पी भी नहीं पाता है. अगर आपका बच्चा भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए बच्चों के डॉक्टर से जानते हैं कि मासूम को कब्ज से जल्द राहत कैसे दिलाई जा सकती है और इस कंडीशन में किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है.
Panic Attack आने पर तुरंत करें ये 3 काम, डॉक्टर ने बताया शांत हो जाएगा मन, नहीं होगी घबराहट
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मामले को लेकर फेमस पीडियाट्रिशियन संदीप गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर बताते हैं, कब्ज होने पर आप बच्चों को घर पर ही एक खास चीज बनाकर खिला सकते हैं. ये खास चीज है ओट्स और प्रून्स (सूखे आलूबुखारे) की प्यूरी. डॉ. के मुताबिक, ये प्यूरी बच्चों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल रेमेडी है.
कैसे बनाएं प्यूरी?- इसके लिए पहले ओट्स को अच्छी तरह रोस्ट कर लें.
- अब, आधा कप ओट्स को पानी में उबालें.
- 2–3 प्रून्स को रातभर भिगोकर रखें और सुबह बारीक पेस्ट बना लें.
- इस पेस्ट को पक चुके ओट्स में मिलाएं.
- इतना करते ही आपकी प्यूरी बनकर तैयार हो जाएगी. आप इसे हल्का गुनगुना कर बच्चों को खिला सकते हैं.
इस सवाल का जवाब देते हुए डॉ. गुप्ता बताते हैं, ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है जो मल को मुलायम बनाता है, जबकि प्रून्स में प्राकृतिक लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं जो आंतों की गति को बेहतर बनाते हैं. इस तरह इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से मल त्याग आसान हो जाता है और कब्ज से जल्द राहत मिलती है.
इन बातों का रखें ध्यान
- 6 महीने से छोटे बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ भी न दें.
- अगर बच्चा लगातार कब्ज से परेशान है, तो एक बार डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं