Skin tightening tips : 30 की उम्र आते-आते कई लोगों के फेस पर झुर्रियां और फाइन लाइन नजर आने लगती है. इसका कारण खराब दिनचर्या हो सकता है. ऐसे में हम आपको यहां पर कुछ ऐसे फूड (food for glowing skin) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी स्किन पर टाइटनेस आएगी और ग्लो भी, तो आइए जानते हैं. यह भूरा बीज आपके शरीर में जमा यूरिक एसिड को एकबार में निकाल बाहर फेंकेगा, जानिए यहां
कोलेजन बढ़ाने वाले फूड
चिकन- चिकन से आपके शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ सकता है. चिकन के बोन को उबालकर खाने से पर्याप्त कोलेजन मिलता है. आप चिकन का सूप भी पी सकते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फैटी फिश - यह फिश भी आपके शरीर में कोलेजन को बढ़ा सकता है. कोलेजन का लेवल बढ़ाने के लिए ग्रिल्ड या बेक्ड फिश एक पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प है.इससे स्किन पर निखार आता है.
पालक - यह हरी पत्तेदार सब्जी भी आपके शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ा सकती है. पालक में विटामिन और मिनरल्स का संयोजन बढ़ाता है.
संतरा - यह फल भी आपके शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है. यह विटामिन सी से भरपूर होता है. आप इसका जूस पी सकते हैं या फिर इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं.
कद्दू के बीज - यह बीज भी आपके शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ा सकते हैं. इसमें जिंक होता है, जो कोलेजन को बढ़ाने में आपकी पूरी मदद करेगा. आप इसकी सब्जी बनाकर खाइए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं