विज्ञापन

किचन सिंक में बार-बार अटक रहा है पानी? ये 3 चीजें डालकर छोड़ दें, खुद साफ हो जाएगी पाइप में फंसी गंदगी

अगर आपकी किचन की सिंक में भी बार-बार पानी अटक रहा है, तो आप एक आसान नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं. ये खास नुस्खा मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

किचन सिंक में बार-बार अटक रहा है पानी? ये 3 चीजें डालकर छोड़ दें, खुद साफ हो जाएगी पाइप में फंसी गंदगी
सिंक जाम होने पर क्या करना चाहिए?
(Photo Credit: Freepik)

कई बार ऐसा होता है कि बर्तन धोते समय किचन की सिंक में पानी जाम हो जाता है. या तो पानी निकलता नहीं है या बहुत धीते-धीते निकलता है. ऐसे में काम करने में परेशानी बढ़ जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है यानी आपकी किचन की सिंक में भी बार-बार पानी अटक रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको इस परेशानी को फिक्स करने का आसान नुस्खा बता रहे हैं. ये खास नुस्खा मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

किचन सिंक में बार-बार पानी अटके तो क्या करें?

पंकज भदौरिया कहती हैं, इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको 3 चीजों की जरूरत होगी- बेकिंग सोडा, नींबू का रस और व्हाइट विनेगर.

  • सिंक में करीब 1/4 कप बेकिंग सोडा डालें.
  • इसके बाद बेकिंग सोडा के ऊपर करीब 1/4 कप नींबू का रस डालें.
  • ऐसा करने के बाद सिंक को 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
  • 15 मिनट बाद सिंक में आधा कप सफेद सिरका डालें.
  • सफेद सिरका डालते ही सिंक के पाइप में झाग और बुलबुले बनने लगेंगे.
  • जब ये झाग पूरी तरह नीचे बैठ जाएं, तब सिंक में 1 जग भरकर गर्म पानी डाल दें.
कैसे काम करता है ये नुस्खा?

बेकिंग सोडा, नींबू का रस और सफेद सिरका सिंक के पाइप में जमा गंदगी और चिकनाई को ढीला करने में मदद करता है. वहीं, गर्म पानी इस गंदगी को बहाकर साफ कर देता है. पंकज भदौरिया कहती हैं, इस नुस्खे से न केवल सिंक की ब्लॉकेज ठीक हो जाती है, बल्कि सिंक से आने वाली बदबू भी दूर हो जाती है. ऐसे में आप भी इस आसान नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.

इन बातों का भी रखें ध्यान
  • अगली बार इस तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सिंक में चाय की पत्ती, खाने के टुकड़े, तेल या बहुत ज्यादा चिकनाई सीधे न जाने दें.
  • बर्तन धोने से पहले उनमें बचा खाना कूड़ेदान में डालें.
  • अगर कोई बहुत चिकनाई वाला बर्तन साफ किया है, तो उसके बाद सिंक में खूब सारा गर्म पानी डालकर साफ करें.
  • इन सब से अलग सिंक की जाली को भी नियमित रूप से साफ करते रहें.
यहां देखें वीडियो-


यह भी पढ़ें- सफेद कपड़ों पर लग गया है दूसरे कपड़े का रंग? इस आसान ट्रिक से करें साफ, दिखेगा नया जैसा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Hacks, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com