चाय के साथ कुरकुरे बिस्किट खाने का मजा ही अलग होता है. ज्यादातर लोग बिस्किट का पैकेट खरीदकर लाते हैं, एक-दो बिस्किट खाते हैं और फिर बाकी बचे हुए बिस्किट्स को वापस पैक करके रख देते हैं. लेकिन परेशानी तब होती है, जब ये बिस्किट अगले ही दिन सील जाते हैं. कई बार एयरटाइट डिब्बे में रखने के बाद भी बिस्किट की क्रिस्पनेस खत्म हो जाती है. खासकर बारिश और उमस वाले मौसम में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो यहां हम आपको एक बेहद आसान और असरदार नुस्खा बता रहे हैं, जिससे आप खुले हुए बिस्किट्स को सीलने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-
बिस्किट को जल्दी सीलने से कैसे बचाएं?
ये खास नुस्खा मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इंस्टा हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में मास्टरशेफ बताती हैं, इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप बस थोड़े से चावल चाहिए होंगे.
क्या करें?- एक साफ और पूरी तरह सूखा हुआ एयरटाइट कंटेनर या कुकी जार लें.
- जार में थोड़े से सूखे चावल डालें. आपको चावलों की एक लेयर बना लेनी है.
- इसके बाद चावल के ऊपर बिस्किट रखकर डिब्बे को अच्छी तरह बंद कर दें.
मास्टरशेफ बताती हैं, इस तरह स्टोर करके रखने से बिस्किट सीलते नहीं हैं और महीनों तक क्रंची रहते हैं. चावल डिब्बे के अंदर मौजूद नमी को सोखने में मदद करते हैं.
इन बातों का भी रखें ध्यानये आसान सा नुस्खा आपके बड़े काम आ सकता है, बस ध्यान रखें कि चावलों में कीड़े न हों. इससे आपके बिस्किट खराब हो सकते हैं. इसके अलावा चावल बिल्कुल सूखे होने चाहिए, साथ ही कंटेनर को भी इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें.
यह भी पढ़ें- सफेद कपड़ों पर लग गया है दूसरे कपड़े का रंग? इस आसान ट्रिक से करें साफ, दिखेगा नया जैसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं