Beetroot Face pack : क्या आपने पहले कभी चुकंदर का फेस पैक ट्राई किया है? अगर नहीं, तो वाकई में आपने एक असरदार फेस पैक मिस कर दिया है. क्योंकि चुकंदर में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं. यह जड़ वाली सब्जी कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज में आपकी मदद कर सकती है. इसलिए अगर आप जानना चाहते हैं कि चुकंदर घर पर आपकी त्वचा को कैसे चमकदार, बेदाग और जवां बना सकता है, तो यह आर्टिकल आगे पढ़ें.
गर्मी के मौसम में कभी न खाएं ये 5 सब्जियां, जानिए इनके नाम
चुकंदर फेस मास्क सामग्री - Beetroot Face Mask Ingredients
- 02 से 3 चुकंदर
- 01 बड़ा चम्मच शहद
- 01 बड़ा चम्मच दही
- 01 चम्मच नींबू का रस
चुकंदर फेस बनाने की विधि - Beetroot Face Mask vidhi
- सबसे पहले चुकंदर को पीस लें और इसका रस निकाल लीजिए
- अब इसमें अच्छे से शहद, दही और नींबू का रस मिक्स कर लीजिए .
- इसके बाद तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखिए.
- अब आप गुगनुने पानी से चेहरे को अच्छे से धो लीजिए.
- फिर आप चेहरे को मॉइश्चराइज कर लीजिए.
चुकंदर पोषक तत्व - Beetroot Nutrients
इस जड़ वाली सब्जी में मैंगनीज, पोटैशियम, आयरन, फोलेट, विटामिन बी6 और विटामिन सी सहित स्वस्थ खनिज और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चुकंदर फेस मास्क फायदे - Beetroot Face Mask Benefits
- चुकंदर में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और जवां रखने में मदद कर सकते हैं.
- साथ ही यह आपके चेहरे पर उम्र से पहले नजर आने वाली झुर्रियों और फाइन लाइन के असर को भी कम कर सकता है.
- चुकंदर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है.
- इसके अलावा चुकंदर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी सहायक हो सकती है.
चुकंदर खाने के फायदे - benefits of eating beetroot
- चुकंदर में मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं.
- इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत रखता है.
- इसका विटामिन सी और मैंगनीज गुण कोशिका क्षति को रोकने में मदद करते हैं.
- इसमें मौजूद पोटैशियम मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं