Garmi ke mausam me kya nhi khayen : गर्मी के मौसम में खान पान को लेकर थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत होती है. क्योंकि इस मौसम में पेट संबंधी परेशानियां होने के चांसेस बढ़ जाते हैं. ऐसे में आपको क्या खाना चाहिए क्या नहीं इसकी जानकारी होनी जरूरी है, ताकि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे. ऐसे में आज हम यहां पर कुछ ऐसी सब्जियों की लिस्ट साझा कर रहे हैं, जिसे समर सीजन में आपको अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए.
लड़कियां जरूर फॉलो करें ये 7 हेयर केयर रूटीन, कमर के नीचे तक आ सकते हैं बाल
गर्मी के मौसम में कौन सी सब्जी न खाएं - Which vegetable should not to eat in summer
- गर्मी के मौसम में लहसुन का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए. क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है. इसके खाने से आपके शरीर का तापमान बढ़ा सकता है. साथ ही आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं.
- कच्चे प्याज का सेवन भी गर्मी के मौसम में नहीं करना चाहिए. अगर आप कच्चा प्याज खा भी रहें हैं, तो फिर उसमें नींबू का रस मिलाकर खाएं. यह तरीका बेहतर होता है.
- वहीं, फूल गोभी की भी तासीर गरम होती है, इसलिए यह भी खाने से आपको परहेज करना चाहिए.
- अदरक के साथ भी ऐसा है, इसकी भी तासीर गरम होती है, यह भी शरीर में हीट पैदा कर सकता है, जिससे गैस, ब्लोटिंग की परेशानी बढ़ सकती है.
- मशरूम का सेवन भी आप गर्मी के मौसम में न करें. इससे एलर्जी भी हो सकती है. यह आपकी बॉडी पर रिएक्ट कर सकता है.
गर्मी के मौसम में कौन सी सब्जी खानी चाहिए - Which vegetables should be eaten in summer season
- तोरई की सब्जी गर्मी के मौसम में एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसमें फाइबर और विटामिन होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
- टमाटर की सब्जी गर्मी के मौसम में एक अच्छा विकल्प हो सकती है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और लाइकोपीन होता है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकता है.
- इसके अलावा बैगन, लौकी, आलू की सब्जी खा सकते हैं. कोशिश करें गर्मी के मौसम में हल्का भोजन ही करें ताकि पाचन शक्ति अच्छी बनी रहे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं