Relatable Memes: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर हम अक्सर कुछ न कुछ ऐसा देख लेते हैं, जो हमारी सिचुएशन से मिलती-जुलती होती है. हम उस पोस्ट से इतना रिलेट कर लेते हैं कि अपने दोस्तों और चाहने वालों को अपनी सिचुएशन समझने के लिए उसे शेयर कर देते हैं. वैसे तो कई सारे मीम्स हैं, लेकिन एक मीम ऐसा है जिसने बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपनी क्यूटनेस से दीवाना बनाया है.
जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘साइड-आइंग क्लोई' मीम के बारे में.
वायरल हुई क्लोई को तिरछी निगाहों से देखने वाली मीम का क्या मतलब है?| What Was Chloe Reacting To In The Meme?
12 Years ago, Chloe had NO IDEA she'd become internet's most iconic reaction
byu/RushitJetani7 ininteresting
इस मीम में छोटी सी बच्ची के रिएक्शन ने सभी का दिल जीत लिया. सबसे पहले जानते हैं कि इसके पीछे की कहानी क्या है. यह मीम यूट्यूब वीडियो से आया है, जिसमें डिज़्नीलैंड की सरप्राइज ट्रिप पर जाने की बात सुनकर 2 साल की बच्ची क्लोई अजीब और नापसंदगी भरा रिएक्शन देती हुई नज़र आती है.
रेडिट पर पोस्ट करते हुए यूज़र ने लिखा, “12 साल पहले, क्लोई को कोई अंदाज़ा नहीं था कि वह इंटरनेट का सबसे आइकॉनिक रिएक्शन बन जाएगी."
पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए. चलिए, कुछ मजेदार रिएक्शन पर नजर डालते हैं,
- एक यूजर ने लिखा, "उसका चेहरा "मुझे लगा था कि डिज्नीलैंड एक अच्छी जगह होती है" का सटीक उदाहरण है."
- दूसरे ने लिखा, आखिरी क्षण में आप देख सकते हैं कि उसके विचार अपनी बहन की प्रतिक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने से बदलकर "अच्छा ठीक है, मजेदार लग रहा है" पर केंद्रित हो जाते हैं.
- तीसरा लिखता है, "मुझे लगा था कि डिज्नीलैंड एक अच्छी जगह होती है"
क्या आप भी इस वायरल हुए मीम से रिलेट कर पाते हैं? अगर हां, तो हमें जरूर बताएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं