विज्ञापन

Reddit Reveals: वाइरल हुई पायलट की सैलरी स्लिप, एक महीने में कितने लाख कमाता है पायलट, तीन लोगों की तनख्वाह जितना भरता है टैक्स

Reddit Reveals:एक बार फिर रेडिट पर किसी ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, लेकिन इस बार यह प्लेटफ़ॉर्म किसी पॉलिटिकल न्यूज़ या बॉलीवुड गॉसिप के चक्कर में चर्चा में नहीं है, बल्कि एविएशन की खबरों से सभी की टॉप लिस्ट में बना हुआ है.

Reddit Reveals: वाइरल हुई पायलट की सैलरी स्लिप, एक महीने में कितने लाख कमाता है पायलट, तीन लोगों की तनख्वाह जितना भरता है टैक्स
Pilot Ki Salary Kitni Hoti Hai?

Reddit Reveals: एक बार फिर रेडिट पर किसी ने कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, लेकिन इस बार यह प्लेटफ़ॉर्म किसी पॉलिटिकल न्यूज़ या बॉलीवुड गॉसिप के चक्कर में चर्चा में नहीं है, बल्कि एविएशन की खबरों से सभी की टॉप लिस्ट में बना हुआ है.

हाल ही में रेडिट पर एक यूज़र ने एयरलाइन पायलट की महीने की सैलरी स्लिप पोस्ट की है, जो मिनटों में ऐसी वायरल हुई कि क्या बताएं.

शेयर की गई सैलरी स्लिप में पायलट को कितना पैसा मिलता है, कैसे मिलता है, कितना कटता है, इन सभी बातों का ज़िक्र किया गया है. हालांकि उन्होंने अपना बैंक अकाउंट और बाकी की पर्सनल डिटेल्स छुपा दीं, लेकिन जिस डिटेल ने सबका ध्यान खींचा, वह था सैलरी अमाउंट 245368.00.

यह पोस्ट डालते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह जानकारी केवल आपके ज्ञान के लिए साझा की जा रही है. आंकड़ों को देखकर प्रभावित न हों, पायलट बनना चुनौतियों और पुरस्कारों से भरा होता है.”

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, लोगों ने अपनी टिप्पणियाँ देना शुरू कर दीं.

एक यूज़र ने लिखा, “टैक्स की रकम तो देखो! भाई फिर भी खराब सड़कों पर सफर करता है, जहरीली हवा में सांस लेता है और ‘FSSAI' प्रमाणित खाना खाता है.”

दूसरा लिखता है, “यही हाल इस देश के हर वेतनभोगी व्यक्ति का है, दोस्त. इसी वजह से मैंने अपनी सैलरी स्लिप देखना बंद कर दिया है. आपका कमेंट देखकर मैंने अपनी सैलरी स्लिप देखी और मुझे पता चला कि मैंने जनवरी में 1.4 लाख इनकम टैक्स दिया था. मेरा मासिक खर्च तो लगभग 1 लाख है.”

तीसरा लिखता है, “मेरा मानना है कि LOL का अर्थ लाइसेंस रद्द होना है और PMU का अर्थ चिकित्सकीय रूप से पायलट के लिए अयोग्य होना है.”

यह तो रही बाकियों की टिप्पणियाँ, अब इस वायरल पोस्ट पर आपका क्या कहना है, जरूर बताएं.

इसे भी पढ़ें: Storing Vegetables In Fridge: ये है फ्रिज में सब्जियां स्टोर करने का बेस्ट तरीका, पॉलीथीन बैग नहीं इस चीज में लपेटनी चाहिए सब्जियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com