Chia seeds : चिया बीज चमकदार और चिकनी बनावट के साथ छोटे, चपटे और अंडाकार आकार के होते हैं. इनका रंग सफेद से लेकर भूरा या काला होता है. यह बीज कई तरीके से सेवन किया जा सकता है. इन्हें भिगोया जा सकता है और दलिया में मिलाया जा सकता है, हलवा बनाया जा सकता है, या बस सलाद या दही के ऊपर छिड़का जा सकता है. चिया बीज में प्रति औंस (28 ग्राम) 138 कैलोरी होती है. इनमें 6% पानी, 46% कार्बोहाइड्रेट (जिनमें से 83% फाइबर है), 34% वसा और 19% प्रोटीन होता है. तो चलिए आपको बताते हैं यह छोटा सा बीज किन किन बीमारियों में लाभ पहुंचा सकता है.
चिया सीड्स खाने के क्या हैं फायदे
1- अगर आप चिया सीड्स का सेवन करते हैं तो आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा. यह टाइप 2 मधुमेह रोगियों के लक्षणों को भी कम करता है. चिया सीड्स आपके वजन को भी बढ़ने नहीं देता है. यह बॉडी में हेल्दी फैट को बढ़ावा देता है. इससे आपके दिल की भी सेहत दुरुस्त रहती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2- चिया सीड्स आपकी हड्डियों के लिए भी अच्छा रहता है. इसमें मैग्नीसियम, फास्फोरस, केल्शियम और पोटैशियम जैसे खनिज होते हैं. जिन लोगों को जोड़ो में दर्द रहता है चलने - फिरने में परेशानी होती है उनके लिए तो ये सीड बहुत फायदेमंद होता है.
3- आंतों की सेहत के लिए भी यह सीड बहुत अच्छा होता है. कब्ज से भी निजात दिलाने में यह बीज रामबाण साबित होता है. क्योंकि इस बीज में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं. रोजाना इस बीज का सेवन करने से आपकी ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहेगी.
4- चिया सीड्स को सब्जी में मिक्स करके खा सकते हैं. इनका सेवन आप भूनकर भी कर सकते हैं. आप अपना वेट लॉस करना चाहते हैं तो फिर इसको सलाद के रूप में भी खा सकते हैं. यह आपके भूख को भी शांत करता है. आप इसको स्टोर करके एक डिब्बे में स्टोर कर लीजिए फिर जब इच्छा हो आप इसका सेवन कर लीजिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं