Side Effect Of Sugar : खाने के बाद अगर थोड़ा सा मीठा मिल जाए तो इससे मील कंप्लीट हो जाती है, लेकिन अगर ये मीठा सफेद शुगर (Sugar) यानी कि चीनी से बना हुआ हो, तो यह हमारी सेहत के लिए स्लो पॉइजन का काम करता है. अधिकतर लोगों को लगता है कि चीनी खाने से केवल डायबिटीज (diabetes) का खतरा होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चीनी केवल डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, आइए हम आपको बताते हैं चीनी से होने वाली अन्य बीमारियों (diseases from Sugar) के बारे में जिससे आपको आज ही सतर्क हो जाना चाहिए.
अपने फोन की सेटिंग में कर लीजिए ये बदलाव, बार-बार फोन चेक करने की लत से मिल जाएगा छुटकारा
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ज्यादा मात्रा में चीनी के सेवन से मोटापा, सूजन और हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है, जो दिल की बीमारी के लिए प्रमुख जोखिम कारक है. मीठे फूड आइटम और ड्रिंक्स के सेवन से दिल के दौरे और अन्य हार्ट संबंधी समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है.
मोटापावजन बढ़ाने में चीनी का बड़ा योगदान होता है, मीठे फूड आइटम के सेवन से ब्लड शुगर लेवल और लालसा बढ़ती है, जिसे अधिक खाने और शरीर में फैट जमा होने लगता है, खासकर पेट के आसपास.
नॉन-अल्कोहलिक फैटी लीवर रोग (एनएएफएलडी)
आमतौर पर मीठे में पाए जाने वाले फ्रुक्टोज का अत्यधिक सेवन, लीवर पर इफेक्ट कर सकता है और फैट बढ़ सकता है. इससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लीवर की समस्या हो सकता है, ये एक ऐसी स्थिति जहां लीवर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है.
दांतों में सड़न
चीनी मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जो एसिड पैदा करती है और दांतों के इनेमल को खत्म कर देती है. समय के साथ इससे कैविटी, दांतों में सड़न और मसूड़ों की बीमारी हो सकती है.
कॉग्निटिव हेल्थ में गिरावटकई रिसर्च से पता चलता है कि ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन दिमाग के काम को नकारात्मक तरीके से प्रभावित कर सकता है, जिससे मेमोरी लॉस हो सकती हैं और डिमेंशिया का खतरा बढ़ सकता है. चीनी कॉग्निटिव हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकती है और डिप्रेशन और चिंता को बढ़ा सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं