विज्ञापन

शादी से पहले चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए क्या लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया चुकंदर से उबटन बनाने का तरीका

मशहूर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने ब्राइडल ग्लो के लिए तीन चीजों से पिंक उबटन बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इस उबटन को बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी और इससे कैसे आपके चेहरे का निखार, ग्लो और चमक बढ़ सकती है.

शादी से पहले चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए क्या लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया चुकंदर से उबटन बनाने का तरीका
कैसे तैयार करें चुकंदर वाला उबटन?
(Photo Credit: NDTV)

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है. इस दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसका चेहरा खिला-खिला और चमकदार नजर आए. इसके लिए लड़कियां कई महीनों पहले से ही अपनी स्किन की देखभाल शुरू कर देती हैं. अब, अगर आपकी भी जल्दी शादी होने वाली है और आप अपने चेहरे पर निखार बढ़ाने का नेचुरल तरीका ढूंढ रही हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने ब्राइडल ग्लो के लिए तीन चीजों से पिंक उबटन बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इस उबटन को बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी और इससे कैसे आपके चेहरे का निखार, ग्लो और चमक बढ़ सकती है. 

चाहिए होंगी ये चीजें-

इस खास उबटन को बनाने के लिए आपको केवल 3 चीजें चाहिए होंगी-

  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 2 छोटा चम्मच ताजा चुकंदर का रस और
  • 1 बड़ा चम्मच दही
कैसे तैयार करें चुकंदर वाला उबटन?

इस उबटन को बनाना भी काफी आसान है. इसके लिए- 

  • सबसे पहले एक साफ कटोरी लें. इसमें दो बड़े चम्मच बेसन डालें. 
  • अब, इसमें एक बड़ा चम्मच ताजा दही मिलाएं. इसके बाद एक से दो छोटे चम्मच चुकंदर का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. 
  • ध्यान रखें कि मिश्रण में गांठें न रहें. आप तीनों चीजों को एक साथ डालकर अच्छी तरह चलाना है, जब एक मुलायम पेस्ट तैयार हो जाए, तो आपका पिंक उबटन लगाने के लिए तैयार है.
चेहरे पर कैसे लगाएं?

उबटन लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद तैयार पेस्ट की एक पतली परत चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे करीब 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें. जब उबटन थोड़ा सूख जाए, तो हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. ध्यान रहे कि उबटन को हटाते समय आपको अपनी स्किन को बहुत जोर से रगड़ना नहीं है. हल्के हाथों से मसाज करते बुए धीरे-धीरे इसे चेहरे से साफ करें और इसके बाद कोई भी लाइट बिना खुशबू वाला अच्छा मॉइश्चराइजर लगा लें.

कैसे फायदा पहुंचाएगा ये उबटन?
  • सबसे पहले बात बेसन की करें, तो बेसन का इस्तेमाल लंबे समय से स्किन केयर में किया जाता रहा है. ये स्किन पर एक हल्के एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है. बेसन चेहरे पर जमा मृत कोशिकाओं यानी डैड स्किन सेल्स को साफ करने में मदद करता है, जिससे आपकी स्किन ज्यादा साफ और ब्राइट नजर आ सकती है.
  • चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, साथ ही चुकंदर चेहरे को एक गुलाबी निखार भी देता है.
  • वहीं, दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो भी स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकता है. इससे भी त्वचा मुलायम महसूस हो सकती है.

ऐसे में आप भी घर पर ये उबटन बनाकर अपने चेहरे का निखार बढ़ा सकती हैं, बस इसे पूरे चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. अगर त्वचा पर जलन, खुजली या लालिमा हो, तो इसका इस्तेमाल न करें. इससे अलग निखार बढ़ाने के लिए रोज पर्याप्त नींद लें, भरपूर पानी पिएं और अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- गुड़हल के फूलों से बालों के लिए कंडीशनर कैसे बनाएं? इसे लगाने से शाइनी और सिल्की हो जाएंगे रूखे-उलझे बाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com