Pankaj Bhadouria kitchen tips : किचन में रखे राशन में अक्सर कीड़े लग जाते हैं. ऐसा बरसात के मौसम में या फिर उन्हें स्टोर करने में हुई लापरवाही के कारण होता है. कई बार तो कीड़ों की पैठ राशन में इतनी हो जाती है कि उन्हें निकालकर दोबारा से स्टोर भी नहीं किया जा सकता है. जिसके चलते पूरा फेंकना पड़ जाता है. जबकि इसको रखते समय थोड़ी सी सावधानी बरत लिया जाए, तो फिर किचन में रखे अनाज खराब होने से बच सकते हैं. इसके लिए शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए जबरदस्त नुस्खा साझा किया है, जिसके बारे में आर्टिकल में बताने जा रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंकज वीडियो में बताती हैं कि अगर सूजी में कीड़े लग जाते हैं तो फिर अगली बार स्टोर करने से पहले सूजी को हल्का भून लीजिए. फिर जब ठंडा हो जाए तो उसे डिब्बे में स्टोर करके रख दीजिए. इससे कभी सूजी में कीड़े नहीं लगेंगे क्योंकि इसकी सारी नमी निकल जाती है. आपको बता दें कि कीड़े-मकौड़े नमी वाली जगह पर ही पनपते हैं, ऐसे में ये नुस्खा बहुत कारगर है.
दाल, चावल को ऐसे करें स्टोर How to protect ration from insects
1- राशन स्टोर करते समय आप सूखी नीम (Dried neem leaves) की पत्तियों को दाल-चावल के कंटेनर में सूती कपड़े में बाधकर रखना होगा. इससे कीड़े नहीं लगते हैं. लेकिन ध्यान रखें नीम की पत्तियां गीली न हों.
2- तेजपत्ता (bay leaves) भी आप राशन के डिब्बों में स्टोर करके रख सकते हैं. क्योंकि इनकी अरोमैटिक खूशबू से कीड़े भाग जाते हैं. वहीं, लहसुन की कलियां भी बहुत काम आती हैं. यह भी राशन को खराब होने से बचाती हैं.
3- अगर आप उड़द दाल, चना दाल और मूंग दाल कम मात्रा में खरीदते हैं, तो आप इसे एक कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं. इससे दालें लंबे समय तक खराब नहीं होंगी और कीड़ों से भी बची रहेंगी.
4- दाल को कांच के जार में रखने से पहले उन्हें सूखा भून लेना भी एक अच्छा विचार है. खराब होने से बचाने के लिए जार में एक चुटकी सूखी लाल मिर्च (dried lal mirch) डाल दीजिए.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं