विज्ञापन

गर्मियों में Ceiling Fan चलाने का सही तरीका क्या है? वरना बढ़ सकता है बिजली बिल

क्या Ceiling Fan को फुल स्पीड पर चलाने से बिजली ज्यादा खर्च होती है? जानिए पंखे की सही स्पीड, BLDC Fan के फायदे और बिजली बचाने के आसान टिप्स.

गर्मियों में Ceiling Fan चलाने का सही तरीका क्या है? वरना बढ़ सकता है बिजली बिल
क्या पंखा फुल स्पीड में चलाने से बिल ज्यादा आता है? ( AI Image)

Ceiling Fan Speed: गर्मियों के मौसम में हर घर में पंखा सबसे बड़ी जरूरत पड़ जाता है. हालांकि ये गर्मी की पूरी तरह से खत्म तो नहीं करता है, लेकिन गर्मी से राहत जरूर देता है. लेकिन पंखे को लेकर के कई लोगों के घर में कुछ कंफ्यूजन रहता है. जिसमें पहला है कि अगर पंखे को फुल स्पीड में चलाया तो क्या बिजली का बिल ज्यादा आएगा? इसी कंफ्यूजन की वजह से कई लोग कम स्पीड में पंखा चलाते हैं. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि रेगुलेटर कम करने से बिजली बचती है. लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? चो आइए जानते हैं कि आखिर Ceiling Fan किस स्पीड पर सबसे ज्यादा बिजली खाता है और किस पर कम? 

पंखा कितनी बिजली की खपत करेगा ये उसके मोटर और पंखे की स्पीड पर डिपेंड करता है. नॉर्मल तौर पर एक पुराना सीलिंग फैन करीब 70 से 80 वॉट बिजली खर्च करता है, जबकि नए BLDC Fans सिर्फ 28 से 35 वॉट तक बिजली लेते हैं. यानी आपका पंखा किस टेक्नोलॉजी का है इसका असर भी बिजली की खपत पर पड़ता है.

अब बात करते हैं पंखे की स्पीड पर तो अगर आपका पंखा बहुत पुराना है या फिर उसमें नॉर्मल कॉइल या रेगुलेटर लगा है, तो स्पीड कम करने पर कुछ बिजली रेगुलेटर में ही गर्मी के रूप में बर्बाद हो जाती है. ऐसे में बहुत ज्यादा बिजली की बचत नहीं हो पाती है. वहीं कई बार तो रेगुलेटर खुद भी बिजली खाता रहता है. इसलिए पुराने पंखों में “कम स्पीड मतलब बहुत कम बिल” वाली बात पूरी तरह सही नहीं मानी जाती है. 

ये भी पढ़ें: प्रेस करते समय अब नहीं जलेंगे आपके महंगे कपड़े, इस स्मार्ट ट्रिक से आधे समय में होगी परफेक्ट इस्त्री और जलने का डर भी खत्म

वहीं अगर आपके घर में इलेक्ट्रॉनिक रेगुलेटर या BLDC Fan लगा है, तो कम स्पीड पर बिजली की खपत कम हो सकती जाती है. यानी नई टेक्नीक वाले पंखों में लो स्लो स्पीड पर बिजली बचती है.

हालांकि जब पंखा फुल स्पीड में चलता है तो वो सबसे ज्यादा बिजली कंज्यूम करता है, लेकिन ये डिफरेंस इतना बड़ा भी नहीं होता है. उदाहरण के तौर पर अगर आपका पंखा 75 वॉट का है और वो फुल स्पीड पर चल रहा है और आप उसे मीडियम स्पीड पर कर देते हैं तो आप कुछ यूनिट बिजली बचा सकते हैं.

बिजली का बिल कैसे कम करें

अगर आप सच में बिजली का बिल कम करना चाहते हैं, तो सिर्फ पंखे की स्पीड कम करने से ज्यादा फायदा नहीं होगा. बल्कि इसके बजाय आपको अपने पुराने सीलिंग फैन की जगह BLDC Fan लगाना ज्यादा फायदेमंद होगा. ये पंखे कम बिजली में भी अच्छी हवा देते हैं और लंबे समय में बिल काफी कम कर सकते हैं.

इसके अलावा समय-समय पर पंखे की सफाई भी जरूर करते रहे. पंखे पर जब धूल जमा होनी है तो पंखे की मोटर पर ज्यादा दबाव पड़ा है और ऐसे में बिजली की खपत थोड़ी बढ़ सकती है. इसलिए समय-समय पर पंखे को साफ करते रहना चाहिए. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ceiling Fan Electricity Usage, Fan Speed Vs Power Consumption, Does Fan Speed Affect Bill, Ceiling Fan Power Saving Tips, Reduce Electricity Bill Fan, Best Fan Speed For Cooling, Ceiling Fan Low Speed Vs High, Fan Speed Electricity Costoptimal Ceiling Fan Speed, Which Fan Speed Uses Less Power, Fan Speed Electricity Myth, Slow Fan Saves Power Fact Check, Ceiling Fan Energy Consumption Truth, Fan Regulator Electricity Saving, High Speed Fan More Bill, Ceiling Fan Wattage Per Hour, Calculate Fan Electricity Cost, Ceiling Fan Units Per Day24 Hour Fan Electricity Usage, BLDC Fan Vs Normal Fan Power
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com