विज्ञापन

मानसून में बढ़ गया है बालों का झड़ना? पानी और शैंपू को न दें दोष, एक्सपर्ट से जानिए वजह

Hairfall in Monsoon: बारिश में अधिकतर लोग अपने हेयरफॉल की समस्या से परेशान रहते हैं. अधिकतर लोग मानसून को बाल झड़ने का कारण मान लेते हैं. हाल ही में ट्राया की को-फाउंडर ने सोहा अली खान को इंटरव्यू में इसी समस्या को लेकर विस्तार से बताया है.

मानसून में बढ़ गया है बालों का झड़ना? पानी और शैंपू को न दें दोष, एक्सपर्ट से जानिए वजह
बारिश में बाल क्यों झड़ते हैं?
Photo Credit: NDTV

Barish Me Baal Kyu Jhadte Hai: मानसून का सीजन सुहावना तो होता ही है लेकिन अपने साथ-साथ कई समस्याएं भी लेकर आता है. इस सीजन में अधिकतर लोगों को हेयरफॉल की प्रॉब्लम होने लगती है. बालों में कंघा घुमाने के बाद टूटे हुए बालों  का गुच्छा टेंशन बढ़ा देता है. लेकिन क्या असल में हेयरफॉल का कारण मानसून का सीजन है. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने ट्राया की को-फाउंडर सलोनी आनंद से बातचीत की और उनसे यही सवाल पूछा कि क्या मानसून के मौसम में सच में बाल ज्यादा झड़ते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी जाना कि रोजाना कितना बाल झड़ना सामान्य माना जाता है और किस स्थिति में लोगों को किसी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

क्या हेयरफॉल का कारण मानसून है? | Barish me Baal Kyu Jhadte h

एक्सपर्ट ने बताया कि मानसून के दौरान लोगों में बाल झड़ने को लेकर काफी ज्यादा चिंता बढ़ जाती है. उनका कहना है कि इस मौसम में नमी ज्यादा होने के कारण डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है. वहीं, डैंड्रफ या स्कैल्प से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी से हेयरफॉल बढ़ सकता है. यही एक वजह हो सकती है कि इस मौसम में लोगों को बाल ज्यादा झड़ते हुए महसूस होते हैं, लेकिन मानसून सीधे तौर पर बाल झड़ने का कारण नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

पानी की क्वालिटी से भी पड़ता असर?

सलोनी आनंद ने आगे बताया कि कई लोगों का मानना है कि शहर बदलने और पानी की क्वालिटी में बदलाव से भी बाल झड़ने लगते हैं. हालांकि, इस दावे की अभी तक विज्ञान ने पुष्टि नहीं की है. एक्सपर्ट के अनुसार, नया शहर या घर बदलना, बार-बार बाहर या रेस्टोरेंट का खाना खाना और तनाव से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है.

कितने बाल झड़ना सामान्य माना जाता है?

एक्सपर्ट के अनुसार बालों का झड़ना कब सामान्य है और कब इसे ज्यादा माना जाना चाहिए, इसका पता लगाने का सबसे आसान तरीका है कि बाल धोने और कंघी करने के बाद बाथरूम के ड्रेन और फर्श पर गिरे बालों पर ध्यान देना. सलोनी आनंद के अनुसार हेयरफॉल एक नेचुरल प्रोसेस है, जब पुराने बाल गिरते हैं और उनकी जगह नए बाल उगते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या शैंपू हो सकता है हेयरफॉल का कारण?

सलोनी ने कहा कि अक्सर लोग यह सोचकर गलती कर बैठते हैं कि उनका शैम्पू बाल झड़ने का कारण बन रहा है. लेकिन इसके पीछे का कारण आपका पिछले महीनों में बीमार पड़ना, स्ट्रेस होना,  ठीक से खाना नहीं खाना हो सकता है.

कब लें डॉक्टर से सलाह?

सलोनी आनंद बताती हैं "बाल झड़ने के लिए पानी या शैम्पू को ब्लेम नहीं करना चाहिए. ऐसा नहीं होता. यह एक टेंपरेरी और सीजनल हेयर फॉल है. इसे लेकर घबराने या कोई बड़ा कदम उठाने की जरूरत नहीं है. यह लगभग 30 दिनों में अपने आप ठीक हो सकता है." उन्होंने आगे कहा कि बार-बार शैम्पू बदलने या ज्यादा तनाव लेने की जगह धैर्य रखना बेहतर है. हालांकि, अगर 3 महीने बाद भी बाल लगातार झड़ते रहें, तो किसी हेयर एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com