विज्ञापन

क्या हेयर स्पा बालों को बना सकता है घना और मजबूत? आलिया भट्ट के हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया सच

आलिया भट्ट के हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर के अनुसार, हेयर स्पा का मुख्य काम बालों और स्कैल्प को गहरी सफाई, पोषण और नमी देना होता है. यह बालों को मुलायम, चमकदार और मैनेज करने में आसान बना सकता है. साथ ही स्कैल्प की देखभाल में भी मदद करता है.

क्या हेयर स्पा बालों को बना सकता है घना और मजबूत? आलिया भट्ट के हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया सच
हेयर स्पा

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के चलते बालों से जुड़ी समस्या बहुत ही आम हो गई है. हालांकि, हेयर स्पा को लंबे समय से रूखे, बेजान और उलझे हुए बालों की देखभाल के लिए एक बेहतरीन ट्रीटमेंट माना जाता है, लेकिन अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ हेयर स्पा सेशन आपके बालों को मजबूत और घना बना देंगे, तो पहले आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि हेयर स्पा वास्तव में क्या करता है. आलिया भट्ट के हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने इस संबंध में सच बताया है.

आलिया भट्ट के हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया सच

आलिया भट्ट के हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर के अनुसार, हेयर स्पा का मुख्य काम बालों और स्कैल्प को गहरी सफाई, पोषण और नमी देना होता है. यह बालों को मुलायम, चमकदार और मैनेज करने में आसान बना सकता है. साथ ही स्कैल्प की देखभाल में भी मदद करता है. हालांकि, हेयर स्पा बाल झड़ने का पक्का इलाज नहीं है. अगर बाल झड़ने की वजह हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी, तनाव या किसी स्वास्थ्य समस्या से जुड़ा है, तो केवल हेयर स्पा से समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होगी.

हेयर स्पा से स्कैल्प की हेल्द बेहतर हो सकती है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ सकता है और बालों की क्वालिटी में सुधार आ सकता है, लेकिन हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए सही खानपान, अच्छी हेयर केयर आदतें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना भी उतना ही जरूरी है. इसलिए अगली बार हेयर स्पा करवाने से पहले यह समझ लें कि यह आपके बालों को हेल्दी और खूबसूरत दिखाने में मदद कर सकता है, लेकिन बाल झड़ने के मूल कारण का इलाज नहीं करता.

हेयर स्पा एक मल्टी-स्टेप ट्रीटमेंट

अमित ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि हेयर स्पा एक मल्टी-स्टेप ट्रीटमेंट है, जो बालों और स्कैल्प को पोषण देने का काम करता है. उनके अनुसार, सैलून में अक्सर कहा जाता है कि हेयर स्पा फ्रिजी यानी रूखे और बिखरे हुए बालों की समस्या को कम करने में मदद करता है और यह कुछ समय के लिए बालों को स्मूद और मैनेज करने के लिए काबिल भी बना सकता है. उन्होंने कहा, "मैं केराटिन या हेयर बोटॉक्स जैसे ट्रीटमेंट्स की तुलना में हेयर स्पा को ज्यादा पसंद करता हूं, क्योंकि यह आपके बालों की प्राकृतिक स्ट्रक्चर को नहीं बदलता". यानी हेयर स्पा बालों को नमी और पोषण देकर उन्हें स्वस्थ दिखाने में मदद करता है, लेकिन यह बालों की बनावट को स्थायी रूप से बदलने वाला ट्रीटमेंट नहीं है. इसलिए जो लोग बालों की प्राकृतिक खूबसूरती बनाए रखते हुए उनकी देखभाल करना चाहते हैं, उनके लिए हेयर स्पा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

क्या हेयर स्पा बाल झड़ने में मदद करता है?

हालांकि, जब बात हेयर फॉल यानी बाल झड़ने की आती है, तो अमित ठाकुर ने एक ऐसी बात बताई जो कुछ लोगों को निराश कर सकती है. उन्होंने कहा, "बाल झड़ने की समस्या पर हेयर स्पा का बहुत ज्यादा असर नहीं होता". उनके मुताबिक, हेयर स्पा के दौरान स्कैल्प की अच्छी तरह सफाई होती है, जिससे सिर की त्वचा स्वस्थ रहती है और लंबे समय में बालों की सेहत बेहतर हो सकती है, लेकिन इसे बाल झड़ने का इलाज नहीं माना जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें:- एक्टर गौरी प्रधान 48 की उम्र में ऐसे रखती हैं अपनी त्वचा का ख्याल, खुद शेयर किया ग्लोइंग स्किन का राज

यह भी पढ़ें:- जब मेकअप किट नहीं थी, तब ऐसे निखारते थे अपनी खूबसूरती, जानिए जापान के सालों पुराने ब्यूटी सीक्रेट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Hair Spa, Hair Spa At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com