Kapur oil benefits : क्या होगा आपको एक ऐसी नैचुरल चीज मिल जाए जो आपके बालों की सभी जरूरतों का ख्याल रखे? कपूर एक ऐसा कांपाउंड है, जो हेल्दी स्कैल्प और मजबूत, चमकदार बालों की गारंटी देता है.आयुर्वेद के अनुसार, कपूर या 'कर्पूर' एक विशेष जड़ी-बूटी है जो कफ और पित्त दोषों को संतुलित करती है, जो अक्सर रूसी, तैलीय खोपड़ी, और बालों के झड़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं. ऐसे में आप इसे हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं तो बाल का झड़ना, टूटना और सफेद होना कम हो सकता है. तो आइए जानते हैं कपूर तेल के फायदे.
रूखी स्किन को दादी नानी के नुस्खे से बनाइए मुलायम और चमकदार
कपूर तेल लगाने के फायदे
- हाल के शोध के अनुसार, सिर पर कपूर लगाने से सिर की जलन शांत हो सकती है, रूखेपन को रोका जा सकता है और विभिन्न संक्रमणों और बालों की समस्याओं को दूर रखा जा सकता है.
- सिर में इंफेक्शन के कारण होने वाली खुजली और त्वचा की जलन को कम करता है. सिर की अतिरिक्त गर्मी को कम करने और पित्त दोष को संतुलित करने के लिए अक्सर कपूर का उपयोग मेन्थॉल के साथ किया जाता है.
- यह सूजन कम करता है और आपके स्कैल्प को नमीयुक्त और स्वस्थ रखता है. स्कैल्प के दाद के इलाज में भी कपूर उपयोगी हो सकता है.
- शोध के अनुसार, कपूर लगाने से सिर में रक्त संचार बेहतर होता है. यह हेयर ग्रोछ को बढ़ावा देता है और बालों की जड़ों को मजबूती देता है.
- कपूर में अच्छे मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं. जब इसे बालों पर लगाया जाता है, तो यह रूखेपन, दो मुंहे बालों और टूटने को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं