Dry skin home remedy : ड्राई स्किन की समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है. इसमें त्वचा में खुजली, पपड़ी महसूस होती है. त्वचा का सूखापन एक ऐसी स्थिति है, जो तब होती है जब त्वचा बहुत जल्दी नमी खो देती है. त्वचा में इतना पानी नहीं होता कि वह मुलायम और कोमल बनी रहे. ऐसे लोगों के लिए हम यहां पर कुछ ऐसी रेमेडी बताने वाले हैं जिसको अप्लाई करने से कुछ ही दिन में स्किन से जुड़ी इस परेशानी से राहत मिल जाएगी.
रूखी त्वचा के उपाय
- फैटी एसिड से भरपूर प्लांट बेस्ड ऑयल (plant based oil) को सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है. उदाहरण के लिए, उच्च मात्रा में फैटी एसिड ईवनिंग प्रिमरोज़ तेल लगाने से त्वचा की बनावट में सुधार होता है, त्वचा में नमी बरकरार रहती है और जलन कम होती है.
- अपने मॉइस्चराइजिंग रूटीन में हर वीकेंड अपनी त्वचा पर बादाम के तेल या जैतून के तेल की मालिश करें. इसे अपनी वीकेंड स्किन केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं.
- पेट्रोलियम जैली यह आपकी त्वचा में नमी को बरकरार रखता है. इससे स्किन सॉफ्ट रहती है. सर्दियों में तो आप इसको जरूर अपनाएं.
मूंग है प्रोटीन का रिच सोर्स, इस तरीके से डाइट में कर लीजिए शामिल, मिलेंगे अनगिनत फायदे
ड्राई स्किन के लिए फेस पैक
- इस पैक को बनाने के लिए आप दो चुटकी हल्दी, आधा चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच बादाम का तेल छोटी बाउल में मिक्स कर लीजिए.
- अब आप इस मास्क को चेहरे और गर्दन तक में अच्छे से लगा लीजिए. फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए फिर जब सूख जाए तो पानी हाथों में लगाकर पैक को गीला कर लीजिए फिर सर्कुलर मोशन में 2 से 3 मिनट चेहरे को मसाज दीजिए औऱ साफ ठंडे पानी से धोकर चेहरे को मॉइश्चराइज कर लीजिए. इस पैक को हफ्ते में 1 से 2 बार जरूर लगाएं. परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं