विज्ञापन

क्या Co-Worker को डेट करना सही है? Relationship Expert से जानें ऑफिस रोमांस के फायदे-नुकसान

आजकल कई लोग अपने जीवनसाथी या पार्टनर से ऑफिस में ही मिलते हैं. साथ में काम करते-करते दोस्ती होती है और कई बार यही रिश्ता प्यार में बदल जाता है. लेकिन क्या अपने Co-Worker को डेट करना सही फैसला है? आइए जानते हैं इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं-

क्या Co-Worker को डेट करना सही है? Relationship Expert से जानें ऑफिस रोमांस के फायदे-नुकसान
ऑफिस में डेटिंग के फायदे-नुकसान
(Photo Credit: Freepik)

ऑफिस में रोज साथ काम करते-करते कई बार लोग अच्छे दोस्त बन जाते हैं. फिर कुछ समय बाद यही दोस्ती प्यार में बदल जाती है और इस तरह आज के समय में कई लोग अपने पार्टनर से ऑफिस में ही मिलते हैं. लेकिन क्या अपने Co-Worker को डेट करना सही है? इसे लेकर फेमस ब्रिटिश ऑथर और डेटिंग कोच Matthew Hussey ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में एक्सपर्ट कहते हैं, ऑफिस में प्यार होना गलत नहीं है, लेकिन ऐसा करने से पहले इसके फायदे और नुकसान दोनों को समझना बहुत जरूरी है. 

ऑफिस में डेटिंग के फायदे

डेटिंग कोच कहते हैं, ऑफिस में किसी को डेट करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप उस व्यक्ति को पहले से अच्छी तरह जानते हैं. आप रोज देखते हैं कि वह अपने काम को कितनी जिम्मेदारी से करता है. मुश्किल समय में उसका व्यवहार कैसा रहता है, वह दूसरों से कैसे बात करता है और अपने काम को कितना महत्व देता है. इन बातों से किसी इंसान के स्वभाव को समझना आसान हो जाता है.

एक और बड़ा फायदा यह है कि ऑफिस में रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ता है. यहां आपको एक-दूसरे से बात करने और समझने का पूरा समय मिलता है.

ऑफिस में डेटिंग के नुकसान

वहीं, नुकसान को लेकर डेटिंग कोच कहते हैं, ऑफिस में लोगों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं होती. कई बार हमें कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा अच्छा लगने लगता है लेकिन हो सकता है कि ऑफिस के बाहर वही इंसान आपको इतना खास न लगे. यानी रोज साथ रहने की वजह से आपको बस उस इंसान से अट्रैक्शन हो जाती है. 

इससे अलग मैथ्यू कहते हैं, सबसे बड़ा नुकसान तब हो सकता है, जब रिश्ता किसी वजह से खत्म हो जाए. इसके बाद रोज उसी व्यक्ति के साथ काम करना आसान नहीं होता. इससे दोनों को असहज महसूस हो सकता है. कई बार इसका असर काम, ऑफिस के माहौल और करियर पर भी पड़ने लगता है.

सिर्फ ऑफिस तक खुद को सीमित न रखें

Matthew Hussey का कहना है कि ऑफिस में किसी को डेट करने के अपने फायदे-नुकसान है. हालांकि, लोग अपना ज्यादातर समय ऑफिस के लोगों के साथ ही बिताते हैं. अगर आप सच में जानना चाहते हैं कि आपके लिए क्या सही है और क्या नहीं, तो अपने दोस्तों का दायरा बढ़ाएं. नई क्लास, हॉबी ग्रुप या किसी नई एक्टिविटी से जुड़ें. इससे आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और तब आप सही फैसला ले पाएंगे. 

यह भी पढ़ें- यूरोप में माता-पिता बच्चों को ऐसे बनाते हैं समझदार, Parenting Coach ने कहा हर पैरेंट को करने चाहिए ये 7 काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com