आजकल के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया लगभग हर किसी के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है. कई लोग इससे इतने ज्यादा प्रभावित हो जाते हैं कि इंटरनेट पर दिखाई देने वाली हर बात को सच मान लेते हैं. खासकर रिलेशनशिप से जुड़े पोस्ट, रील्स और वीडियो देखकर लोग उन्हें अपनी जिंदगी में लागू करने लगते हैं. कई बार ये जानकारी अधूरी या भ्रमक होती है, जिसकी वजह से पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और रिश्तों में दूरी आ सकती है. ऐसे में आज हम आपको 4 ऐसे रिलेशनशिप मिथकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हैं, लेकिन असल में ये रिश्ते को कमजोर करने का काम करते हैं.
पहली मिथक: अगर वे चाहते, तो जरूर करते
सोशल मीडिया पर ऐसा खूब देखने को मिलता है कि अगर आपका पार्टनर आपको मैसेज नहीं कर रहा, स्पेशल डेट भूल जाता है, तो इसका मतलब है उसे कोई केयर नहीं है. इसके बाद यही कहा जाता है कि 'अगर वे चाहते, तो जरूर करते'. इस बात को सोचकर मन में भ्रम पैदा होता है और रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है. लेकिन इसकी जगह सामने वाली की कोशिशें देखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. हर किसी का एक्सप्रेस करने का तरीका बहुत अलग होता है. कुछ लोग अपने प्यार को शब्दों और बड़े सरप्राइज के जरिए दिखाते हैं, जबकि कुछ लोग छोटे-छोटे कामों से सपोर्ट करते हैं. ऐसे में आप 'अगर वे चाहते, तो जरूर करते' पर बिल्कुल भरोसा न करें.
दूसरी मिथक: बिना कुछ कहें पार्टनर को समझ लेना चाहिए
सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट वायरल होते हैं जिसमें बताया जाता है कि 'बिना कुछ कहे ही पार्टनर को समझ लेना चाहिए'. लेकिन सुनने में यह बात फिल्मों और कहानियों जैसी अच्छी लगती है, लेकिन असल जिंदगी में रिश्ते ऐसे नहीं चलते. दरअसल, आपका रिश्ता कितना भी मजबूत क्यों न हो, कोई भी व्यक्ति हर समय आपके मन की बात नहीं पढ़ सकता है. ऐसे में रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आप अपने पार्टनर से सीधा कम्यूनिकेशन जरूर करें.
तीसरी मिथक: अच्छी रिलेशनशिप एफर्टलेस होती है
इंटरनेट पर कई वीडियो और पोस्ट वायरल होते रहते हैं जिसमें बताया जाता है कि अच्छी रिलेशनशिप में ज्यादा एफर्ट्स यानी कोशिशों की जरूरत नहीं होती है या फिर सच्चे प्यार से ही रिश्ता अच्छा चलता है. असल में, सबसे मजबूत रिश्तों को भी समय, अच्छा कम्यूनिकेशन और एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने की इच्छा की जरूरत होती है. ऐसे में कपल को एक दूसरे का साथ निभाना चाहिए और हर मुश्किल-अच्छे समय में साथ देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'तुम्हें कुछ नहीं पता' अपनी मां को ऐसा कहकर न बनाएं रिश्तों में दूरियां, ये 6 बातें कहना कर दें बंद
यह भी पढ़ें: Relationship Tips: पहली डेट पर क्या सवाल करें? Psychiatrist ने बताया बोरिंग नहीं होगी बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं