Blood sugar control tips : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ते प्रदूषण और खराब दिनचर्या के कारण ब्लड शुगर जैसी बीमारी के केसेज बढ़ते जा रहे हैं. लगभग हर घर में एक ब्लड शुगर का मरीज आपको मिल जाएगा. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें, जिससे आपका ब्लड शुगर अच्छा बना रहे. हम यहां पर आपको एक ऐसे पत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सुबह खाली पेट सेवन करने से आपका बल्ड शुगर (blood sugar control tips) संतुलित हो सकता है.
इन 4 बीमारियों में नहीं करना चाहिए घी का सेवन, जहर की तरह कर सकता है असर
दरअसल, हम करी पत्ते के फायदों के बारे में बात करने जा रहे हैं. इसमें मैथिओनिन और विटामिन सी (Vitamin c) पाया जाता है, जो शुगर कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभा सकता है. डायबिटीज के मरीज को हर दिन इसका कितना सेवन करना है, आइए जानते हैं..
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करी पत्ते का सेवन कितना करें - How much to consume curry leaves
आप इसकी 7 से 10 पत्तियां सुबह खाली पेट चबा सकते हैं. अगर करी पत्ता नहीं मिल पा रहा है, तो करी पत्ता पाउडर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
करी के अलावा आप मेथी के पत्ते को भी ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं...
मेथी के औषधिय गुण - Medicinal properties of fenugreek
1. मेथी के पत्ते में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
2. मेथी के पत्ते में 4-हाइड्रॉक्साइल-इजोल्यूसिन नामक एक यौगिक होता है, जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है.
3. मेथी के पत्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डायबिटीज से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
मेथी के पत्ते का सेवन कैसे करें - How to consume fenugreek leaves
- इसे सलाद में मिलाकर खाएं.
- इसकी सब्जी बनाकर खाएं.
- इसके पत्ते की चाय बनाकर पिएं.
- मेथी के पत्ते का जूस बनाकर भी पी सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं