विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2025

Honeymoon Place in Winter: भारत में सर्दियों में हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगहें कौन सी हैं?

Best Places For Honeymoon: शादी के बाद हर कपल के लिए हनीमून बहुत खूबसूरत समय होता है. यहां आपके लिए भारत में सर्दियों के दौरान हनीमून के लिए कुछ बेहतरीन जगहें बताई गई हैं.

Honeymoon Place in Winter: भारत में सर्दियों में हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगहें कौन सी हैं?
हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगहें
File Photo

Best Honeymoon Place in Winter: शादी के बाद हर कपल के लिए हनीमून वो खूबसूरत समय होता है, जब वे एक-दूसरे को बेहतर जानने और साथ में नई यादें बनाने का मौका पाते हैं. हर कोई शादी के बाद यूरोप जाना पसंद करता है. जहां बर्फीली वादियां, झीलें और खूबसूरत पहाड़ हों. अगर, आप सर्दियों में हनीमून पर जाने के लिए जगह की तलाश में हैं, तो यहां आपके लिए भारत में सर्दियों के दौरान हनीमून के लिए कुछ बेहतरीन जगहें बताई गई हैं.

यह भी पढ़ें:- रोड ट्रिप के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगह, जहां ड्राइविंग में बर्फीले पहाड़ से लेकर समुद्र की लहरों तक उठा सकेंगे भरपूर मजा

गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर

गुलमर्ग को विंटर वंडरलैंड माना जाता है. यहां आप दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार यानी गोंडोला की सवारी का आनंद ले सकते हैं और बर्फबारी देख सकते हैं. अगर आप बर्फीली वादियों में हाथ थाम कर टहलना चाहते हैं, तो गुलमर्ग आपके लिए बेस्ट है. सर्दियों में यहां का माहौल बिल्कुल रोमांटिक फिल्मों जैसा हो जाता है.

औली, उत्तराखंड

औली को मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया भी कहा जाता है. अगर आपको स्कीइंग और पहाड़ों के बीच शांति पसंद है, तो औली एक बेहतरीन जगह है. यहां आपको दिल को छू लेने वाली खूबसूरती देखने को मिलेगी है. दिसंबर से मार्च के बीच यहां का नजारा बेहद रोमांटिक होता है. सर्दियों में आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जा सकते हैं.

मनाली, हिमाचल प्रदेश

नए शादीशुदा जोड़ों के लिए यह सबसे लोकप्रिय जगह है. यहां आप सोलांग वैली में पैराग्लाइडिंग और रोहतांग पास में बर्फ का आनंद ले सकते हैं.

सिक्किम

सिक्किम वो जगह है जहां पहाड़ शांति की सिसकियां लेते हैं. गंगटोक से कंचनजंगा के नजारे सिनेमाई लगते हैं, जबकि लाचुंग और युमथांग घाटी मानो किसी स्विस पोस्टकार्ड पर हों.

अंडमान और निकोबार

अंडमान और निकोबार कपल के लिए बहुत ही शानदार जगह है. यह जगह शादी के बाद हनीमून पर जाने के लिए सबसे अच्छी है. यहां खूबसूरत समुद्र तट, स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के लिए बेहतरीन जगह है.

Pollution Free City: दिल्ली के पास रहने के लिए सबसे अच्छा प्रदूषण मुक्त शहर कौन सा है? जानिए यहां

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honeymoon, Winter, Honeymoon Destinations, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com