Anjeer benefits : सर्दियों के मौसम में शरीर को ज्यादा पोषक तत्वों (nutrients in winters) की जरूरत होती है. वैसे भी ठंड का मौसम रंग बिरंगे फलों और सब्जियों वाला होता है. कुछ ऐसे फल होते हैं, जो पूरे साल मिलते हैं लेकिन तासीर गरम होने के कारण इस सर्दियों ज्यादा (Winter food for weight gain) खाया जाता है. हम यहां पर अंजीर के बारे में बात करने वाले हैं. अंजीर एक ऐसा फल है जो आपकी सेहत को अनगिनत फायदे पहुंचाता है. आज इस आर्टिकल में उसी के बारे में बताने वाले हैं. जो लोग बहुत ज्यादा दुबले और कमजोर हैं उनको तो इस फल को जरूर खाना चाहिए. अंडे के छिलके के हैं मजेदार हैक्स, गार्डेनिंग से लेकर बरतन की सफाई में ला सकते हैं इस्तेमाल, तरीका जानिए यहां
अंजीर के पोषक तत्व | How to eat anjeer in winter
इस फल में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, सेल्यूलोज, खनिज, अम्ल की मात्रा पाई जाती है. इसके अलावा आयरन, विटामिन-ए, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, गंधक, फास्फोरिक एसिड और गोंद भी पाया जाता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सर्दी-जुकाम में दे आराम
यह फल सर्दी जुकाम में बहुत आराम पहुंचाता है. इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत (Immunity booster) होती है इसलिए ठंड के मौसम में इसके खाने पर जोर दिया जाता है. इससे बुखार में भी आराम मिलता है. साथ ही यह फल कमजोरी भी दूर करता है. पके अंजीर को सौंफ के साथ चबा-चबाकर सेवन करें. ठंड के दिनों में नियमित खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर हो सकती है.
दूध के साथ खाएंउबले अंजीर को खाकर दूध पी लेते हैं तो आपके शरीर को ताकत मिलेगी. यह ड्राई फ्रूट (dry fruits) खाने में स्वादिष्ट लगता है. अगर आप सुबह खाली पेट इसको खाते हैं तो फैट तेजी से गलेगा. इसमे पाए जाने वाला प्रीबायोटिक गुण पेट की बैक्टीरिया को पोषण देते हैं. यह आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करता है. इससे आपके पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है.
अंजीर पॉलीफेनॉल्स सुरक्षात्मक कंपाउंड होता है. इनमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाकर रखता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं