विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की मां ने बताया ग्लोइंग स्किन का सुपर सीक्रेट, किचन में मौजूद ये 5 चीजें चमका देंगी आपका चेहरा

Glowing Skin Secrets: प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा का शेयर किया हुआ यह घरेलू फेस पैक घर पर कैसे बना सकते हैं और इसे लगाने से क्या फायदे मिलेंगे, आइए जानते हैं.

प्रियंका चोपड़ा की मां ने बताया ग्लोइंग स्किन का सुपर सीक्रेट, किचन में मौजूद ये 5 चीजें चमका देंगी आपका चेहरा
Glowing Skin Secrets: प्रियंका चोपड़ा की मां ने बताया घर पर उबटन बनाने का तरीका.

Skin Care Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन क्लीन, ग्लोइंग और हेल्दी दिखे, लेकिन महंगे प्रोडक्ट्स हर किसी के बस की बात नहीं होते. ऐसे में घरेलू नुस्खे सबसे भरोसेमंद विकल्प बन जाते हैं. खास बात तब और बढ़ जाती है जब ये नुस्खा किसी सेलिब्रिटी से जुड़ा हो. प्रियंका चोपड़ा की मां, डॉ. मधु चोपड़ा ने ऐसा ही एक आसान और असरदार DIY फेस पैक शेयर किया है, जिसे वह खुद भी इस्तेमाल करती हैं और प्रियंका भी इस पर पूरा भरोसा करती हैं. बेसन और हल्दी से बना यह फेस पैक त्वचा को गहराई से साफ करता है, निखार लाता है और कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका.

क्यों खास है ये बेसन-हल्दी फेस पैक?

डॉ. मधु चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने कभी फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल नहीं किया. वह सालों से इस उबटन का इस्तेमाल करती आ रही हैं. बेसन त्वचा की गंदगी हटाने में मदद करता है, वहीं हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पिंपल्स और इंफेक्शन को रोकते हैं.

यह फेस पैक त्वचा को न सिर्फ साफ करता है, बल्कि उसे मुलायम, चमकदार और हेल्दी भी बनाता है. यही वजह है कि यह नुस्खा आज भी इतना पॉपुलर है.

ये भी पढ़ें: 1 साल में 1 लाख रुपये कैसे जोड़ें, लाइफस्टाइल के ये छोटे बदलाव दिलाएंगे नया iPhone

घर पर ऐसे बनाएं फेस पैक:

इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें आपके किचन में ही मिल जाएंगी.

सामग्री:

  • 1 चम्मच बेसन
  • थोड़ा सा घर की बनी मलाई
  • 1 चम्मच दही
  • एक चुटकी हल्दी
  • थोड़ा ठंडा दूध

विधि:

एक बाउल में बेसन डालें, फिर उसमें मलाई और दही मिलाएं. इसके बाद हल्दी डालें और सबको अच्छे से मिलाने के लिए थोड़ा दूध डालें. मिश्रण को स्मूद पेस्ट बना लें.

ये भी पढ़ें: पुराने टूथब्रश का ये DIY जुगाड़ चमका देगा घर का हर कोना, न रगड़ना, न घिसना, मिनटों में चमचमाएगा घर

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे लगाएं और क्या रखें ध्यान?

इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें. फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा पहले से ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग लगेगी. डॉ. मधु खास तौर पर सलाह देती हैं कि इसे आंखों के नीचे न लगाएं, क्योंकि वहां की त्वचा बहुत नाजुक होती है.

क्या इसे सेंसिटिव स्किन पर लगा सकते हैं?

अगर आपकी त्वचा को बेसन सूट नहीं करता, तो आप इसकी जगह गेहूं का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं हल्दी से एलर्जी होने पर नींबू का रस एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

अगर मलाई या डेयरी प्रोडक्ट्स से दिक्कत है, तो आप इसमें टमाटर या आलू का रस मिला सकते हैं. ये भी त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: 'कल से शुरू करेंगे की आदत' धीरे-धीरे कैसे खा जाती है आपका कॉन्फिडेंस? जानिए इसे छोड़ने की आसान ट्रिक्स

स्किन केयर के लिए महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी नहीं होते, बल्कि सही और रेगुलर केयर ज्यादा जरूरी होती है. डॉ. मधु चोपड़ा का यह घरेलू फेस पैक इसी बात का सबूत है. अगर आप भी नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा को निखारना चाहते हैं, तो इस आसान नुस्खे को जरूर आजमाएं और फर्क खुद महसूस करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com