- यह योग आपकी सारी परेशानी दूर कर देगा.
- बस इस योग को कीजिए इस तरह से.
- फिर बैक पेन से लेकर पोश्चर हो जाएगा ठीक.
Health benefits of locust pose : योग (Yoga) बॉडी ही नहीं मन के लिए के लिए भी बहुत लाभदायक होते हैं. विभिन्न तरह के योग व आसन से बॉडी के अलग अलग पार्ट को मजबूती मिलती है. शलभासन या लोकस्ट पोज (Locust pose) में पेट के सहारे बॉडी के ऊपरी और निचले भाग को ऊपर की ओर खींचा जाता है. इससे पूरे बैक, गट और स्पाइन को मजबूती मिलती है. आइए जानते हैं शलभासन कैसे करते हैं और इससे क्या क्या लाभ (Benefits of Salabhasana ) होता है…..
बस ये 4 चीजें करने से आप 40 की उम्र में भी लगेंगी 20 साल की, बस इस तरह करें दिन की शुरुआत
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लोकस्ट पोज कैसे करें (How to do Locust pose)
फर्श पर योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं और सांस छोड़ें. इसके बाद धीरे धीरे सिर, हाथ और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं. अपनी पीठ को ऊपर उठाते हुए हिप को टाइट रखें. सोचें कि आपके बांहों पर वजन का दबाव है. अब अपने सिर को पीठ की ओर झुकाएं. इस पोजिशन में 30 सेकंड से एक मिनट तक रुकें, सांस छोड़ें और छोड़ें और वापस लेट जाएं.
लोकस्ट पोज से फायदा (Benfits of Salabhasana)
निचला पीठ मजबूत
लोकस्ट पोज से पीठ के निचले हिस्से की मसल्स टोन होती है और इससे लंबे समय तक बैठकर का काम करने का असर कम होता है.
पोश्चर में सुधार
लोकस्ट पोज से रीढ़ की हड्डी सीधी होती है जिससे पोश्चर ठीक रखने में मदद मिलती है. इससे चेस्ट और शोल्डर बेहतर पोश्चर में रहते हैं.

Photo Credit: iStock
पेट के अंग एक्टिव
लोकस्ट पोज से पेट के अंग एक्टिव हो जाते हैं जिससे डाइजेशन बेहतर होता है. यह फूड को ब्रेक करने और न्यूट्रिएंट्स में बदलने के लिए जरूरी होता है.
नर्वस सिस्टम बेहतर
लोकस्ट पोज से कमर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे तनाव और थकान कम होती है.
बेहतर ब्रीदिंग
लोकस्ट पोज से चेस्ट खुल जाते हैं और ठीक से सांस लेने में मदद मिलती है.
फोकस
लोकस्ट पोज के लिए एकाग्रता की जरूरत होती है. नियमित रूप से इस पोज को करने से फोकस करने में मदद मिलती है.
किन्हें नहीं करना चाहिए लोकस्ट पोज
- जिन्हे हाल ही पीठ पर गंभीर खेट लगी हो
- गर्भवती महिलाएं
- बीपी की शिकायत होने पर
• हाल ही में पेट की सर्जरी करवाने वालों को
• कलाई या कंधे में चोट
• माइग्रेन या सिरदर्द
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं