- हर कोई चाहता है कि वह ता उम्र यंग दिखे.
- तो आप ये चीजें करना शुरू कर दें.
- जल्द ही चेहरा दिखने लगेगा जवां.
FItness Tips After 40: यूं तो हर इंसान स्वस्थ शरीर की चाहत में ढेर सारी एक्सरसाइज (Exercise) करता है, लेकिन ये भी सच है कि उम्र बढ़ने के साथ साथ शरीर ढलने लगता है और उसकी ताकत कम होने लगती है. ऐसे में 40 साल की उम्र के बाद (How to stay fit after 40) हेल्थ पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत पड़ती है क्योंकि 40 साल की उम्र के बाद शरीर का मेटाबॉलिज्म कमजोर होने लगता है और कई हॉर्मोन भी बदलाव के चलते शरीर पर असर करते हैं. ऐसे में अगर आप 40 साल की उम्र के बाद भी फिट और जवां रहना चाहते हैं तो आपको अपने लाइफस्टाइल (Lifestyle) में कुछ बदलाव करने होंगे और कुछ हेल्दी आदतों को अपनाना होगा. चलिए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जिनको अपनाकर आप 40 साल की उम्र के बाद भी जवां और फिट रह सकेंगे.
पतले नहीं हो रहे, सब कुछ कर लिया तो आज से कीजिए ये 2 एक्सरसाइज, मोटा पेट एकदम पिचक जाएगाडेली एक्सरसाइज को बनाइए लाइफ का हिस्सा
अगर आप डेली एक्सरसाइज को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाएंगे तो लंबे समय तक फिट और जवां रह सकेंगे. आप योग करें या एरोबिक, साइकिलिंग करें या वॉकिंग और स्विमिंग. इन सभी से आपका शरीर फिट और एक्टिव रहेगा. इससे आपके शरीर में कैलोरी भी नहीं जमा होगी और शरीर एक्टिव रहेगा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

Photo Credit: Pexels
डाइट पर कीजिए गौर
40 की उम्र के बाद अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए. आपके शरीर को फिट और एक्टिव रहने के लिए जरूरी पोषण चाहिए जो प्रोटीन, आयरन और ढेर सारे मिनिरल्स की बदौलत आएगा. डाइट में फाइबर की मात्रा ज्यादा रखिए. फल और सब्जियां ज्यादा खाइए. इसके अलावा अपने भोजन में शुगर, कार्ब्स और प्रोसेस्ड फूड का इनटेक कम करना जरूरी है.

अच्छी नींद की है जरूरत
अगर आपको जवां बने रहना है तो आपके एक नियमित और अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए. 40 साल के बाद सात से नौ घंटे की नींद जरूरी है. इससे आपकी स्किन भी जवां बनी रहेगी और आपके चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं पड़ेंगी. अच्छी नींद से स्ट्रेस कम होता है और दिल के दौरे की संभावना कम होती है.

तनाव को करें बाय बाय
अच्छी सेहत के लिए जरूरी है कि आपका दिमाग तनाव मुक्त हो. 40 साल के बाद कई दिमागी बीमारियां कब्जा करने की फिराक में रहती हैं. ऐसे में कोशिश कीजिए कि आप स्ट्रेस फ्री रहें. योग, मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग को नियमित रूप से अपनाइए.
No स्मोकिंग एन्ड अल्कोहल
अगर अच्छी सेहत और जवां बने रहना है तो स्मोकिंग से दूरी बनानी होगी. इसके अलावा आपको अल्कोहल से भी तौबा करना होगा. ये दोनों ही खराब आदतें अच्छे और स्वस्थ इंसान को बीमार बना सकती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं