विज्ञापन

सावन में हरी साड़ी पहन रही हैं? ग्रीन बिंदी के ये 5 डिजाइन चेहरे की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

आपका लुक सिर्फ साड़ी से नहीं बल्कि सही बिंदी से भी निखर सकता है. दरअसल, कई बार हम खूबसूरत साड़ी और ज्वेलरी तो चुन लेते हैं, लेकिन बिंदी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, जबकि एक छोटी-सी बिंदी पूरे चेहरे की रौनक बदल सकती है.

सावन में हरी साड़ी पहन रही हैं? ग्रीन बिंदी के ये 5 डिजाइन चेहरे की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद
ग्रीन बिंदी
iStock

सावन का महीना शुरू हो चुका है. सावन का महीना आते ही हरे रंग का जादू हर तरफ नजर आने लगता है. अगर, आपको भी सावन में हरी साड़ी पहनना पसंद है, तो आपका लुक सिर्फ साड़ी से नहीं बल्कि सही बिंदी से भी निखर सकता है. दरअसल, कई बार हम खूबसूरत साड़ी और ज्वेलरी तो चुन लेते हैं, लेकिन बिंदी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, जबकि एक छोटी-सी बिंदी पूरे चेहरे की रौनक बदल सकती है. चलिए आपको बताते हैं ग्रीन बिंदी के 5 ऐसे डिजाइनों के बारे में, जो सावन में आपके लुक को और खास बनाने में मदद कर सकते हैं.

क्लासिक राउंड ग्रीन बिंदी

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो गोल हरी बिंदी सबसे अच्छा विकल्प है. यह हर तरह की हरी साड़ी और फेस शेप पर खूबसूरत लगती है. आजकल अच्छी ब्रांडेड बिंदियों में एंटी-बैक्टीरियल और स्किन-फ्रेंडली ग्लू का इस्तेमाल होता है, जिससे त्वचा पर रैशेज नहीं पड़ते.

स्टोन वाली ग्रीन बिंदी

सावन की पूजा, तीज या किसी खास फंक्शन के लिए स्टोन वर्क वाली ग्रीन बिंदी ट्राई कर सकती हैं. यह आपकी खूबसूरती को और बढ़ा सकती है. यह चेहरे पर अलग ही चमक लेकर आती है.

ड्रॉप शेप बिंदी

आंसू की बूंद जैसी दिखने वाली ड्रॉप शेप बिंदी ट्रेडिशनल लुक को और खूबसूरत बनाती है. इसे सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ लगाया जाए तो लुक और निखर जाता है.

मल्टी-लेयर डिजाइन बिंदी

अगर आप थोड़ा ट्रेंडी और फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो मल्टी-लेयर या डिजाइनर ग्रीन बिंदी चुन सकती हैं. यह आपके चेहरे को फोकस पॉइंट बना देती है.

ग्रीन और गोल्ड कॉम्बिनेशन बिंदी

हरे और सुनहरे रंग का मेल सावन के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है. यह बिंदी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद रॉयल लुक देती है.

यह भी पढ़ें:- मैं तो रोज वॉक करता हूं, फिर भी फिट क्यों नहीं हूं? फिटनेस कोच ने बताए असली कारण

यह भी पढ़ें:- एलोवेरा जेल और नीम पाउडर से घर पर बनाएं केमिकल-फ्री साबुन, त्वचा को मिलेगा नेचुरल ग्लो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan, Sawan 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com