- पतले बालों का खास ख्याल रखना है जरूरी.
- कुछ कामों से करना चाहिए परहेज.
- बालों को स्टाइल करने में मिलेगी मदद.
Hair Care: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके बचपन से ही पतले बाल होते हैं. पतले बालों के भी कई कारण हो सकते हैं. धूल, मिट्टी, प्रदषण के साथ-साथ हार्मोनल बदलाव और जीवनशैली भी बालों को प्रभावित करती है. ऐसे में पतले बालों (Thin Hair) वाली महिलाओं को खासतौर पर बालों को सेट करने, स्टाइल करने और बाल बनाने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं. खासतौर से जब स्कैल्प बालों से नजर आने लगे तो खीझ भी उठती है कि क्या किया जाए. लेकिन, अगर आप बालों का सही तरह से ख्याल रखना सीख जाएं और कुछ बेसिक बातों का ख्याल रखने लगें तो आपके लिए पतले बालों का ध्यान रखना आसान हो जाता है.
इस फ्रूट मास्क से चेहरे पर आएगा कमाल का निखार, कोई सोच भी नहीं पाएगा यह फल है आपकी सुंदरता का राज
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
पतले बाल हैं तो इन चीजों से करें परहेज | Things To Avoid If You Have Thin Hair
हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल
अगर आपके बहुत पतले बाल हैं तो आपको उन्हें स्टाइल करने के लिए रोजाना हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल ना करें. हीटिंग टूल्स आपके बालों को जरूरत से ज्यादा ड्राई (Dry Hair) कर देंगे और बाल झड़ने का कारण भी बन सकते हैं.
पतले बालों वाली महिलाओं को बाल स्ट्रेट करने से भी परहेज करना चाहिए. स्ट्रेट बाल और ज्यादा पतले दिखने लगेंगे. इससे बेहतर है कि बालों को वैवी रखा जाए जिससे उनमें बाउंस नजर आये.
जेल बेस्ड प्रोडक्ट्स को कहें नापतले बालों पर जेल बेस्ड स्प्रे करने से परहेज करें. जेल या तेल से बाल स्टाइल करने पर बाल कही ज्यादा पतले नजर आएंगे और रही-सही जो सुंदरता थी वो भी दब जाएगी. इससे बालों का वॉल्यूम कम लगता है.
कंडीशनर से परहेज
बालों को शैंपू करने के बाद कंडीशनर करने के बजाय बालों को थोड़ा सा फ्रिजी रहने दें. अगर आप बालों पर शैंपू के बाद कंडीशनर (Conditioner) का इस्तेमाल भी करेंगी तो आपके बाल और भी ज्यादा पतले दिखेंगे. शैंपू के बाद बालों को खुला छोड़ सकती हैं इससे सिर पर बाल ज्यादा नजर आते हैं और सुंदर दिखते हैं.
इस बात का ध्यान रखें कि आप बहुत ज्यादा केमिकल वाली चीजें इस्तेमाल करने से बचें. केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों के झड़ने का कारण बन सकते हैं. इसके अलावा, उन्हीं प्रोडक्ट्स को चुनें जो आपके बालों के अनुसार उनपर असर दिखाएं. बाल ऑयली हैं या ड्राई हैं तो उनके अनुसार ही प्रोडक्ट्स खरीदें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
शाहिद कपूर बांद्रा में डबिंग स्टूडियो के बाहर हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं