विज्ञापन
This Article is From May 28, 2017

गर्भावस्था में यह सावधानी आपके बच्चे को बचा सकती है अस्थमा से

विटामिन डी से शुरुआती जीवन में ही अस्थमा से बचाव के लिए मजबूत प्रतिरक्षा साक्ष्य को देखते हुए टीम का मानना है कि इसके प्रभाव से बचपन में बच्चों के श्वसन प्रक्रिया में सुधार होगा. 

Also Read in
गर्भावस्था में यह सावधानी आपके बच्चे को बचा सकती है अस्थमा से
गर्भावस्था के दौरान विटामिन डी युक्त आहार लेने से नवजात शिशुओं की प्रतिरोधत क्षमता में सकारात्मक बदलाव आ सकता है, जो उन्हें श्वास संबंधी संक्रमण और अस्थमा जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने में मददगार साबित हो सकता है. लंदन के किंग्स कॉलेज की प्रमुख शोधकर्ता कैथरीन हारीलोविज के मुताबिक, "अधिकांश अस्थमा के मामलों की पहचान बचपन में ही हो जाती है. इसका मतलब यह है कि बीमारी की उत्पत्ति भ्रूण और शिशु के प्रारंभिक जीवन में ही हो जाती है." शोधकर्ताओं की टीम ने परामर्श के आधार पर लिए जाने वाले 400 (इंटरनेशनल यूनिट) के मुकाबले गर्भावस्था में दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान 4,400 इंटरनेशनल यूनिट विटामिन डी लिए जाने के बाद शिशु की प्रतिरोध क्षमता पर पड़ने वाले प्रभाव को देखा. 

'जर्नल ऑफ एलर्जी एंड क्लीनिकल इम्युनोलॉजी' में प्रकाशित हुए अध्ययन में दर्शाया गया है कि गर्भावस्था के दौरान विटामिन डी का उच्च स्तर नवजात शिशुओं की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकती है. 

विटामिन डी से शुरुआती जीवन में ही अस्थमा से बचाव के लिए मजबूत प्रतिरक्षा साक्ष्य को देखते हुए टीम का मानना है कि इसके प्रभाव से बचपन में बच्चों के श्वसन प्रक्रिया में सुधार होगा. 

हारीलोविज ने कहा कि अब तक विटामिन डी और बच्चे में प्रतिरोधक क्षमता के बीच के संबंध की जांच की गई है और अवलोकन होता आया है, लेकिन पहली बार दर्शाया गया है कि गर्भावस्था के दौरान विटामिव डी का उच्च स्तर नवजात बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता पर असर डाल सकता है और अस्थमा से सुरक्षा प्रदान कर सकता है. 

हारीलोविज के मुताबिक, भविष्य में किए जाने वाले अध्ययनों में शिशु की प्रतिरक्षा पर पड़ने वाले दीर्घकालिक प्रभाव को देखना चाहिए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health, Health & Wellness, Health And Family Welfare, Asthma, Pregnancy, Vitimin D During Pregnancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com