विज्ञापन
This Article is From May 15, 2018

हर मां की तरह ऐश्वर्या भी बेटी आराध्या से हैं Obsessed, ये रहा सबूत

मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन का हाल ही में बना इंस्टाग्राम अकाउंट बेटी आराध्या की तस्वीरों से भरा हुआ है.

हर मां की तरह ऐश्वर्या भी बेटी आराध्या से हैं Obsessed, ये रहा सबूत
ऐश्रर्या के इंस्टाग्राम से पता चलता है कि ये एक मां का अकाउंट है
नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes) में जाने से पहले 12 मई को फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम जॉइन किया. अब तक ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर कहीं भी एक्टिव नही थीं, लेकिन इस ऐप पर आने के बाद वो बाकी स्टार्स की ही तरह रेगुलर एक्टिव हैं और फोटोज़ के साथ-साथ वीडियो भी शेयर कर रही हैं. लेकिन ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या के इन पोस्ट में सबसे खास है खुद से ज्यादा बेटी आराध्या के साथ बिताए मूमेंट्स को शेयर करना. 

Cannes 2018: कान के रेड कार्पेट पर फिर से छा गईं ऐश्वर्या राय बच्‍चन, ये हैं 5 ग्‍लैमरस लुक्‍स

जी हां, बॉलीवुड में मौजूद मां बन चुकी एक्ट्रेसेस का सोशल मीडिया प्रोफाइल उनके काम और इवेंट्स से भरा रहता है. लेकिन मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन का हाल ही में बना इंस्टाग्राम अकाउंट बेटी आराध्या की तस्वीरों से भरा हुआ है. यही नहीं इस अकाउंट की शुरुआत ही आराध्या बच्चन की पहली तस्वीर से हुई, जिसे खुद उनके पापा अभिषेक बच्चन ने क्लिक किया था. 

ये हैं बॉलीवुड की 8 सबसे स्‍टाइलिश मां-बेटी की जोड़ी

इन फोटोज़ को देखकर साफ पता चलता है कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या से कितनी obsessed हैं. ऐश्वर्या राय के लिए काम से पहले उनकी बेटी है और उनका ये मॉमी लव उनके प्रोफाइल पर साफ दिख रहा है.

10 एक्ट्रेसेस जिनकी शादी की अंगूठी हैं सबसे महंगी, इनके सामने सोनम और अनुष्का की Ring भी फेल​

ऐश्वर्या राय ने सबसे पहली तस्वीर आराध्या के साथ पोस्ट की.   
 

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ट्वर्ल करती दिखीं. 


ऐश्वर्या ने अपनी बेटी और मम्मी के साथ फोटो पोस्ट कर मदर्स डे सेलिब्रेट किया. 

 

कान्स में आराध्या के साथ एक और तस्वीर.


बेटी आराध्या को किस करती ऐश्वर्या राय बच्चन. 


रेड कार्पेड पर वॉक के साथ बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन


ऐश्वर्या के गाउन पर लेटी आराध्या बच्चन. 

 

कान्स में समुद्र के पास एंजॉय करती मां ऐश्वर्या के साथ बेटी आराध्या. 

 

कान्स के वापस लौटकर बेटी आराध्या की स्कूल वापसी की पोस्ट भी ऐश्वर्या ने शेयर की. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aaradhya Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com