विज्ञापन

'ठीक से चल नहीं पाती थीं', एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने बताया कैसे इस जापानी ट्रिक से 40 किलो वजन घटाया

बीजेपी नेता और मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने बताया कि साल 2019 में उनका वजन लगभग 98.6 किलो तक पहुंच गया था. वजन इतना बढ़ चुका था कि उन्हें चलने-फिरने और सीढ़ियां चढ़ने में काफी तकलीफ होती थी. इसके बाद उन्होंने जापानी प्लेट ट्रिक की मदद से अपना वजन कम किया.

'ठीक से चल नहीं पाती थीं', एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने बताया कैसे इस जापानी ट्रिक से 40 किलो वजन घटाया
खुशबू सुंदर ट्रांसफॉर्मेशन

वजन बढ़ना सिर्फ शरीर की बनावट को नहीं बदलता, बल्कि डेली रूटीन की जिंदगी को भी प्रभावित कर सकता है. कई लोगों को वजन बढ़ने से सीढ़ियां चढ़ना, लंबे समय तक खड़े रहना या आराम से चलना भी मुश्किल हो जाता है. कुछ ऐसा ही अनुभव एक्ट्रेस और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने भी किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि एक समय ऐसा था जब बढ़ते वजन की वजह से उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत होने लगी थी, लेकिन धीरे-धीरे अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके और एक खास जापानी फिटनेस तकनीक को अपनाकर उन्होंने करीब 40 किलो वजन कम किया. चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने 40 किलो वजन कैसे कम किया और जापानी प्लेट ट्रिक क्या होती है.

जब बढ़ता वजन बनने लगा परेशानी

बीजेपी नेता और मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने बताया कि साल 2019 में जब वह रजनीकांत की फिल्म ‘अन्नात्थे' की शूटिंग कर रही थीं, तब उनका वजन लगभग 98.6 किलो तक पहुंच गया था. वजन इतना बढ़ चुका था कि उन्हें चलने-फिरने और सीढ़ियां चढ़ने में काफी तकलीफ होती थी. खुशबू सुंदर ने बताया कि ज्यादा वजन की वजह से उनका शरीर जल्दी थक जाता था. कई बार नॉर्मल एक्टिविटी भी मुश्किल लगती थीं. मुझे लगता है कि हममें से कई लोग इस स्थिति को समझ सकते हैं, जब मन तो बहुत कुछ करने का होता है, लेकिन शरीर साथ नहीं देता. यही एहसास अक्सर बदलाव की शुरुआत बनता है.

जापानी प्लेट ट्रिक क्या है?

इस तकनीक में आप अपने प्लेट का साइज छोटा कर देते हैं और फिर कम खाना खाते हैं. छोटी प्लेट में कम खाना भी भरा हुआ दिखता है, जिससे दिमाग को सिग्नल जाता है कि हम भरपेट खाना खा रहे हैं. वही खाना अगर आप बड़ी प्लेट में रखते हैं, तो वह खाली दिखेगी और ऐसे में आप और खाना लेकर खाएंगे. बस खुशबू ने इस माइंड गेम को समझा और पोर्शन साइज पर कंट्रोल किया.

डाइट में किए बदलाव

खुशबू का मानना है कि आपके बढ़े हुए वजन की खास वजह आपकी डाइट होती है. उन्होंने अपने खान-पान में भी कुछ चीजें बदली और खाने में न्यूट्रिशन का खास ख्याल रखा. उन्होंने खाने की मात्रा कम की लेकिन ताकत वाली चीजों को खाना शुरू किया. वह ग्लूटेन इन्टॉलरेंस थीं और ऐसे में उन्होंने फौरन मैदा और गेहूं खाना बंद किया. ये सब खाने से उनका पेट फूलने लगता था.

सिर्फ वॉकिंग नहीं, लाइफस्टाइल में भी किया बदलाव

वजन घटाने की यात्रा में खुशबू ने खानपान पर भी ध्यान दिया. उन्होंने संतुलित आहार, नियमित फिजिकल एक्टिविटी और अनुशासित दिनचर्या को अपनी आदत का हिस्सा बनाया. यही वजह है कि उनका वजन धीरे-धीरे और हेल्दी तरीके से कम हुआ.

यह भी पढ़ें:- स्किन एजिंग सिर्फ उम्र का असर नहीं, एक्सपर्ट ने बताया डेली की ये 5 छोटी-छोटी आदतें भी बढ़ा सकती हैं झुर्रियां

यह भी पढ़ें:- Priyanka Chopra's DIY Lip Scrub: गुलाबी होंठों के लिए ये स्क्रब बनाकर लगाती हैं प्रियंका चोपड़ा, स्किन एक्सपर्ट से जानें कितना असरदार है ये नुस्खा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khushbu Sundar BJP, Khushbu Sundar, Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com