विज्ञापन

खराब होती है दांतों से नाखून चबाने की आदत, पड़ सकते हैं बहुत बीमार, ऐसे छोड़ें

अक्‍सर लोगों को आदत होती है कि वे नाखून चबाते रहते हैं. अनायास ही वे ऐसा करने लगते हैं.

खराब होती है दांतों से नाखून चबाने की आदत, पड़ सकते हैं बहुत बीमार, ऐसे छोड़ें

अक्‍सर लोगों को आदत होती है कि वे नाखून चबाते रहते हैं. अनायास ही वे ऐसा करने लगते हैं. कई लोग इस आदत को आम आदतों जैसा ही समझते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ये आदत अच्‍छी नहीं होती. इसके भी साइड इफेक्‍ट्स होते हैं. लंबे समय तक इस आदत से सेहत को नुकसान हो सकता है. जब कोई नाखून चबाता है तो नाखूनों में जमा गंदगी, बैक्टीरिया आदि आसानी से पेट में चले जाते हैं और व्‍यक्ति को बहुत बीमार कर सकते हैं. 

नाखून चबाने की खराब आदत 
नाखून चबाने की आदत से पेट में संक्रमण का सबसे अधिक खतरा होता है क्‍योंकि नाखूनों में जमा गंदगी सीधे पेट में जाती है. इससे बैक्टीरियल इन्‍फेक्‍शन होने का खतरा बढ़ जाता है. कई लोगों को आदत की वजह से दस्त, पेट दर्द, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम और लंबी, काम के हैं ये 5 हैक्स, हर कोई देखता रह जाएगा

कुछ लोगों को तो नाखून चबाने की इतनी ज्‍यादा आदत हो जाती है कि उनके नाखून घिस जाते हैं. नाखूनों के आसपास सूजन भी देखी जाती है. कई बार ये आदत तब बढ़ जाती है जब व्‍यक्ति तनाव, चिंता जैसी समस्याओं से परेशान होता है. 

नाखून चबाने की आदत कैसे छोड़ सकते हैं 
- नाखून चबाने की आदत छोड़ने के लिए सबसे पहले ये आंकलन करें कि आप नाखून कब चबाने लगते हैं. क्‍या ये अनायास होता है या जब आप तनाव, चिंता में होते हैं तब होता है. बिना कारण जाने निवारण तलाशना मुश्किल काम है. एक बार वजह का पता चल जाए तो कोशिश करें कि वजह ही खत्‍म कर दी जाए. अगर तनाव आदि के कारण ऐसा करते हैं तो योग, ध्यान का सहारा लें. डीप ब्रीदिंग करें. अगर आप बिना कारण ही ऐसा करते रहते हैं तो खुद को ऐसा करने से मना करें. जब भी मुंह में हाथ जाए तो याद करें कि ये आपको नहीं करना है 

- नाखूनों को छोटा और साफ रखें ताकि नाखूनों को चबाने का मन ही ना करे.

- नाखूनों पर कड़वे स्वाद वाली कोई चीज या दवा लगा लें. 

- हाथों को व्यस्त रखें. स्‍ट्रेस रिलीफ बॉल, पेन या छोटे टॉय को इस्तेमाल करें. 

- जरूरत पड़े तो काउंसलर या डॉक्टर की मदद ले सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
Arti
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Habit Of Nail Bite, Nail Biting, Nail Biting Effects, Nail Biting Effects On Stomach, Nail Biting Habit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com