Mahua health benefits : महुआ के फल, फूल, बीज, छाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. आयुर्वेद में इसे एक औषधीय फल माना गया है, यही कारण है इसे औषधिय चिकित्सा में सालों से कई रोगों के उपचार में उपयोग में लाया जा रहा है. वैसे तो इसका सेवन महिला पुरुष दोनों कर सकते हैं, लेकिन हम यहां पर आपको यह फल महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है इसके बारे में बताने जा रहे हैं...
सुबह खाली पेट इन 2 हरी पत्तियों का जूस पीना कर दीजिए शुरु, मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे
महुआ महिलाओं के लिए कैसे है फायदेमंद- How is Mahua beneficial for women
पीरियड में पहुंचाए राहतमहुआ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पीरियड की समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकते हैं. इसके अलावा यह पेट के दर्द, थकान, और मूड स्विंग्स से भी राहत पहुंचाने का काम करते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महुआ त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ई होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और जवान बनाने में मदद कर सकते हैं.
हेयर फॉल रोकेवहीं, यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है. साथ ही ये हेयर फॉल की भी परेशानी को दूर कर सकता है.
गर्भावस्था में पहुंचाए फायदेमंदमहुआ गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें फोलिक एसिड और आयरन होता है जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए जरुरी हैं.
इम्यून करे मजबूतसाथ ही महुआ में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, ऐसे में इसका सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकता है.
एनामिया में फायदेमंदइसके अलावा जिन महिलाओं को एनीमिया की दिक्कत है, वह महुआ का सेवन कर सकती हैं. लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें नहीं तो फिर नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं, क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं