Dhania aur pudina benefits : पुदीना और धनिया की पत्तियों का उपयोग ज्यादातर चटनी बनाने और गार्निशिंग के लिए किया जाता है. धनिया में पाए जाने वाले पोषक तत्व विटामिन-ए, सी, के, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और मैग्निशियम होते हैं. वहीं, पुदीने की पत्तियों में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये सारे तत्व आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं. ऐसे में आप रोज सुबह खाली पेट पुदीना और धनिया जूस पी लेते हैं, तो आपको कई बड़े फायदे मिल सकते हैं, जिसके बारे में हम आपको यहां बताने वाले हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुदीना और धनिया जूस पीने के फायदे - Benefits of drinking mint and coriander juice
- अगर आप रोजाना पुदीना और धनिया जूस पीते हैं, तो इससे आपका शरीर ठंडा रहता है. पेट की जलन भी शांत होगी. साथ ही पेट हाइड्रेटेड भी रहेगा.
- इन दोनों पत्तियों का जूस पीने से बॉडी डिटॉक्स भी होती है. गर्मियों में तो इसका जूस पीना रामबाण साबित होता है. वहीं, यह जूस आपके वेट लॉस के लिए भी अच्छा होता है. इससे फैट और कैलोरी तेजी से बर्न होती है.
- इस जूस को पीने से मुंहासे के दाग-धब्बे हल्के पड़ते हैं. इससे चेहरे पर निखार आता है. धनिया और पुदीना जूस पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है.
- इस जूस को पीने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है. गर्मियों में पुदीना और धनिया का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिला सकता है.
पुदीना और धनिया का जूस कैसे बनाएं?- Pudina Or Dhaniya Ka Juice Kaise Banaye
आवश्यक सामग्री
- 1 कप पुदीने की पत्तियां
- 1 कप धनिया की पत्तियां
- 1/2 कप पानी
- 1/2 चम्मच नींबू का रस
- 1/2 चम्मच शहद (ऑप्शनल)
- बर्फ के टुकड़े (ऑप्शनल)
जूस बनाने की विधि
1. सबसे पहले पुदीने और धनिए की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें.
2. एक मिक्सर ग्राइंडर में पुदीने, धनिया, पानी, नींबू का रस और शहद डालें.
3. अब आप मिक्सर ग्राइंडर को चलाकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं.
4. जूस को एक गिलास में डालें और बर्फ के टुकड़े भी.
5. अब आपका जूस तैयार है. इसे आप पी सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं