Uric Acid Control: खानपान की बहुत सी चीजों में प्यूरिन पाया जाता है. ये चीजें जब शरीर में जाकर ब्रेक होती हैं तो प्यूरिन बनता है. प्यूरिन यूरिक एसिड बनाने का काम करता है. आमतौर पर यूरिक एसिड किडनी से फिल्टर होकर निकल जाता है. लेकिन, अगर यूरिक एसिड की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाती है और यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स फैलने लगते हैं और हाथ-पैरों और उंगलियों के जोड़ में जमने लगते हैं. ऐसे में इस हाई यूरिक एसिड (High Uric Acid) को कम करना जरूरी होता है. यहां कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे दिए जा रहे हैं जो हाई यूरिक एसिड को कम करने में असरदार साबित होते हैं.
ऑफिस में बैठे-बैठे आता है आलस तो ये 6 स्नैक्स खा सकते हैं आप, बढ़ने लगेगी प्रोडक्टिविटी
यूरिक एसिड कम करने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Reduce High Uric Acid
नींबू पानी - नींबू का रस शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकालने में असरदार होता है. नींबू का ठंडा पानी बनाकर पिया जा सकता है या फिर गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीने पर भी फायदा नजर आ सकता है. इसे दिन में एकबार पीने पर यूरिक एसिड शरीर से फ्लश होकर निकलता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रात में सोने से पहले कभी नहीं खाने चाहिए ये 5 फल, जानिए इनके नाम और परहेज की वजह
हल्दी - औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से छुटकारा दिलाती है. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और करक्यूमिन के चलते हल्दी (Turmeric) का सेवन यूरिक एसिड कम करने में अच्छा असर दिखाता है. हल्दी को सब्जी में डाला जा सकता है, सूप वगैरह में डाल सकते हैं, इसकी चाय या हल्दी वाला पानी बनाकर पिया जा सकता है.
सेब का सिरका - एक चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में डालें और इसे रोजाना पिएं. सेब का सिरका गंदे यूरिक एसिड को शरीर से निकालने में असरदार होता है. इससे गंदे टॉक्सिंस भी निकल जाते हैं.
अदरक - एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक का सेवन हाई यूरिक एसिड को कम करने में अच्छा असर दिखाता है. अदरक से गाउट (Gout) की दिक्कत भी कम होती है और यूरिक एसिड के कारण हुई सूजन कम होने लगती है.
फाइबर का सेवन - अपनी रोजमर्रा की डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करने पर भी यूरिक एसिड कम होने लगता है. ब्राउन राइस, पूर्ण अनाज वाली ब्रेड, दाल, बींस, छोले, बादाम, चिया सीड्स और अलसी के बीज खानपान में शामिल किए जा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
एक दिन में 28 गानों की रिकोर्डिंग कर इस सिंगर ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं