- चेहरे पर मुंहासे अक्सर हो जाते हैं.
- फोड़े-फुंसी से होने वाले धब्बे जल्दी नहीं जाते.
- कुछ घरेलू उपाय इस दिक्कत को दूर करते हैं.
Skin Care: मौसम चाहे कोई भी हो लेकिन चेहरे पर दाने, फोड़े और फुंसी और उनसे होने वाले धब्बे होना आम है. इससे चेहरे का निखार दबा-दबा सा दिखता है. खासकर गर्मियों में स्किन को धूप से होने वाली कई समस्याओं को तो झेलना ही पड़ता है और उसपर से एक्ने (Acne) और डार्क मार्क्स मुसीबत को और बढ़ाते हैं. ऐसे में जितना जल्दी हो सके इन धब्बों (Dark Spots) से छुटकारा पा लेना चाहिए नहीं तो वक्त के साथ ये भी गहरे होते जाएंगे और इन्हें दूर करना मुश्किल हो जाएगा. आइए, दादी-नानी के कुछ ऐसे नुस्खों को जानें जो इस समस्या से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर हैं.
मुंहासे से हुए धब्बों के घरेलू उपाय | Acne Marks Home Remedies
ग्रीन टी इस नुस्खे के लिए आपको ग्रीन टी बैग्स की जरूरत होगी. ग्रीन टी (Green Tea) को पानी में डालकर चाय तैयार करें और फिर उसे आइस ट्रे में डालकर जमा लें. पूरी तरह जम जाने के बाद इन आइस क्यूब्स से दिन में दो बार चेहरे पर हल्की मसाज करें. ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपको पिंपल्स और डार्क मार्क्स से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे.
-
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
मेथी के दानों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो चेहरे पर मुंहासे, ब्लैकहेड्स और अन्य स्किन इंफेक्शंस को बढ़ने से रोकते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में मेथी के दाने भिगो लें तकरीबन 5 घंटे बाद पीसकर महीन पेस्ट बना लें. इस पेस्ट में गुलाब का जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट रख कर चेहरा धो लें.
एलोवेरा जेलएलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देने के लिए जाना जाता है. इसे चेहरे पर सीधा लगाया जा सकता है. एलोवेरा जेल से रोजाना चेहरे पर हल्की मसाज करें, आपको डार्क स्पोट्स हल्के पड़ते नजर आएंगे. अगर कोई मुंहासा कभी फूट जाए तो उसपर भी आप एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) को लगा सकते हैं.
लस्सीचेहरे से अगर मुंहासे चले गए हैं लेकिन अपने पीछे दाग-धब्बे छोड़ गए हैं, तो आप चेहरे पर इन डार्क स्पोट्स को हटाने के लिए लस्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं. लस्सी में लैक्टि्क एसिड पाया जाता है जो चेहरे पर चमक लाता है और स्पोट्स को कम करता है.
विटामिन सी
खट्टे फलों में विटामिन सी पाया जाता है. मुंहासों से पड़े धब्बों को दूर करने में विटामिन सी कारगर है. आप विटामिन सी का सीरम या फिर खट्टे फलों के रस को चेहरे पर लगा सकते हैं. आप चाहें तो इन फलों से फेस पैक (Face Pack) या फेस मास्क बनाकर लगाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म सिटी में स्पॉट हुए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं