Weight loss tips : आज हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है. बढ़ता वजन ना सिर्फ आपके शरीर की बनावट को भद्दा कर देता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है, जैसे- शुगर, थायराइड, हाई बीपी, कोलेस्ट्रोल. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा ही वजन को अपनी बीमाई के अनुसार मेंटेन करने की बात कहते हैं. लोग अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए योगा, जिम क्लासेस में घंटो पसीना बहाते हैं जबकि खानपान और अपनी जीवनशैली में जरूरी बदलाव करके अपने वेट को मेंटेन आसानी से किया जा सकता है. हम आपको यहां पर 4 बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जो सोने से पहले अप्लाई करना है, आइए जानते हैं.
सोने से पहले वजन घटाने के लिए क्या करना चाहिए
1- आपको सबसे पहले तो 7 बजे तक डिनर कर लेना है. आपके सोने और रात के डिनर के बीच कम से कम 3 घंटे का गैप होना चाहिए. रात में देर से खाना और तुरंत सो जाना आपके शरीर के वजन को तेजी से बढ़ाता है. इससे शरीर में फैट जमा होने लगता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2- वहीं, रात में डिनर आप हमेशा हल्का करें. डिनर में आप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं. आप रात के डिनर में सूप, सलाद और दाल खा सकते हैं. वहीं, देर रात भूख लगने पर सेब खा सकते हैं.
3- लाइट जलाकर ना सोएं. क्योंकि अंधेरे में सोने से शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन ज्यादा मात्रा में बनती है, जिससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है. इसलिए रात में हमेशा अंधेरा करके ही सोएं और सोने से पहले मोबाइल और इलेक्ट्रिक गैजेट का इस्तेमाल ना करें.
4- हल्दी वाला दूध (haldi dudh for weight loss) भी पिएं सोने से पहले. इससे नींद अच्छी आती है. इसमें थर्मोजेनिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है. इससे मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है. वहीं, मोटापा का सीधा कनेकश्न अच्छी नींद ना लेने के कारण होता है. इससे वेय लॉस में मुश्किल होती है. इसलिए आप कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लीजिए. यह आपके वजन को घटाने में पूरी मदद करेगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं