Weight Loss: ऐसे बहुत से लोग हैं जो वजन कम करना चाहते हैं लेकिन अक्सर ही यह समझने में दिक्कत होती है कि किस तरह अपनी व्यस्त जीवनशैली से समय निकालकर वजन पर ध्यान दें. जायज सी बात है कि डाइटिंग करना आसान नहीं है और रोजाना जिम के चक्कर लगाने का समय भी आमतौर पर नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिनका जूस (Vegetable Juice) पीने पर वजन कम हो सकता है. इन सब्जियों के जूस पीकर फैट बर्न (Fat Burn) होने में असर नजर आ सकता है.
बालों पर इस तरह कर लिया तुलसी का इस्तेमाल, तो डैंड्रफ से लेकर हेयर फॉल तक की दिक्कत हो जाएगी दूर
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वजन घटाने के लिए सब्जियों का जूस | Vegetable Juice For Weight Loss

खानपान में चुकुंदर के जूस को आसानी से शामिल किया जा सकता है, साथ ही वजन कम करने के लिए इसका जूस पीना और भी अच्छा असर दिखाता है. इस जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, खनिज और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं जो वजन घटाने में असर दिखाते हैं. आप चुकुंदर और गाजर को मिलाकर भी जूस तैयार कर सकते हैं.
पालक का जूसपालक हरी पत्तेदार सब्जियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है. पालक (Spinach) में फाइबर, फोलेट, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम की भी अच्छीखासी मात्रा होती है. बैली फैट कम करने के लिए रोजाना पालक का जूस पिया जा सकता है. इससे पाचन भी बेहतर होता है.
गाजर का जूसवजन घटाने वाले जूस की गिनती में गाजर (Carrot) का नाम भी शामिल है. यह लो कैलोरी रूट वेजीटेबल है जिसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इससे पाचन दुरुस्त रहता है और वजन कम होता है सो अलग.
पत्ता गोभी का जूसपत्तो गोभी हाई फाइबर सब्जी है. इसके सेवन से कई पेट संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती हैं, जैसे पेट फूलना और अपच. अगर सीमित मात्रा में पत्ता गोभी का जूस बनाकर पिया जाए तो इससे वजन कम हो सकता है. इस जूस को पीने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं