Janmashtami Long Weekend: रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में मूड रिफ्रेश करने के लिए सबसे आसान तरीका एक ट्रिप पर जाना हो सकता है. अधिकतर लोग इसी कारण ऑफिस, कॉलेज की छुट्टियों के बीच लॉन्ग वीकेंड की तलाश में रहते हैं. सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और पहले ही हफ्त में लॉन्ग वीकेंड रहेगा. दरअसल, 4 सितंबर दिन शुक्रवार को अधिकतर जगह जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी और इसके बाद शनिवार-रविवार रहेगा. ऐसे में आपके पास घूमने के लिए 3 दिन की छुट्टियां हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसी 4 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप इन दिनों में घूमकर आ सकते हैं. साथ ही आपका मूड भी रिफ्रेश हो जाएगा.
1. ऋषिकेश
छोटी ट्रिप में मूड रिफ्रेश करने के लिए आप ऋषिकेश जा सकते हैं. यहां आप वॉटर राफ्टिंग, ग्रुप बंजी जंपिंग, जाइंट स्विंग, जिप लाइनिंग, कायाकिंग जैसी एडवेंटचर एक्टिविटीज कर ट्रिप को यादगार बना सकते हैं. साथ ही सुकून पाने के लिए आप शाम में त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं.
2. गोवा
जन्माष्टमी के वीकेंड पर घूमने के लिए गोवा भी अच्छी जगहों में से एक हो सकती है. इस समय आपको यहां अनोखी शांति का एहसास होगा. साथ ही इस दौरान होटल स्टे के प्राइस भी कम देखने को मिल सकते हैं. वहीं, सनसेट और सनराइज के खूबसूरत नजारे का आनंद लेने के लिए भी ये डेस्टिनेशन परफेक्ट हो सकती है.
3. जयपुर
अगर आप ऐसी जगह घूमना पसंद करते हैं, जहां इतिहास और संस्कृति का खूबसूरत संगम देखने को मिले, तो जयपुर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. 'पिंक सिटी' के नाम से मशहूर जयपुर राजस्थान का सबसे बड़ा शहर है और वीकेंड ट्रिप के लिए काफी पसंद किया जाता है. यहां आप आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस में घूमने के लिए जा सकते हैं. साथ ही शॉपिंग के लिए जौहरी बाजार और बापू बाजार में आप घूम सकते हैं.
4. कूर्ग
जन्माष्टमी पर आप 'भारत के स्कॉटलैंड' के नाम से मशहूर जगह कूर्ग में घूमकर आ सकते हैं. यहां आप किसी हेरिटेज होटेल या कॉफी-एस्टेट होमस्टे में रुक सकते हैं और बागान में टहलने या कॉफी चखने का अनुभव ले सकते हैं. साथ ही जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं, वे जंगल के रास्तों पर वे यहां ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग का आनंद उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: हिमालय की गोद में छिपा है कृष्ण का ये अनोखा मंदिर, झील से लेकर ट्रेक तक हर मोड़ पर मिलेगा रोमांच, जानिए रूट
यह भी पढ़ें: न ज्यादा भीड़, न ज्यादा गर्मी, सितंबर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये 8 जगहें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं