विज्ञापन

न ज्यादा भीड़, न ज्यादा गर्मी, सितंबर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये 8 जगहें

अगर, आप कम बजट में यादगार छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो सितंबर का महीना आपके लिए बिल्कुल सही है. अगर, आप सितंबर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

न ज्यादा भीड़, न ज्यादा गर्मी, सितंबर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये 8 जगहें
सितंबर में घूमने के लिए परफेक्ट जगहें
file photo

सितंबर का महीना घूमने के लिए सबसे शानदार माना जाता है, क्योंकि इस समय मौसम हल्का ठंडा होने लग जाता है. बारिश कम होने लगती है और देशभर के कई पर्यटन स्थल हरियाली से ढक जाते हैं. चारों तरफ ताजगी भरे नजारे और सुहावना मौसम घूमने का मजा कई गुना बढ़ा देते हैं. सितंबर में घूमने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इस समय ज्यादातर जगहों पर पीक सीजन जैसी भीड़ नहीं होती. ऐसे में आपको होटल, होमस्टे और यात्रा के अन्य खर्चों में बेहतर डील्स मिल सकती हैं. अगर, आप कम बजट में यादगार छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए बिल्कुल सही है. अगर आप सितंबर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

शिलॉन्ग

शिलॉन्ग, मेघालय की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. खासतौर पर मानसून के बाद यहां की खूबसूरती और बढ़ जाती है. यह जगह उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है, जिन्हें प्रकृति और शांत माहौल अच्छा लगता हो. यहां आपको हरे भरे पहाड़ और झरने देखने को मिलेंगे. मानसून के बाद यहां का मौसम सुहावना हो जाता है.

मुन्नार

मुन्नार, केरल की ऐसी जगह है, जो उसकी हरी-भरी पहाड़ियों के लिए जानी जाती है. यह जगह प्राकृतिक नजारों के लिए बेस्ट है. यह सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है. यहां आप शांत झील का आनंद ले सकते हैं. यहां का मौसम मानसून  के बाद बेहद खूबसूरत हो जाता है. आप यहां ट्रेकिंग, बोटिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते है.

शिमला

शिमला जिसे 'क्वीन ऑफ हिल्स' भी कहा जाता है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है. हर साल काफी बड़ी तादाद में लोग यहां घूमने आते हैं. बारिश के बाद शिमला की सुंदरता और भी अधिक हो जाती है. इस दौरान आप शिमला का मशहूर बाजार माल रोड जैसी जगह घूम सकते हैं.

मनाली

मनाली हिमाचल प्रदेश की मशहूर जगह में से एक है. मनाली खूबसूरत नजारों के साथ अपनी घाटियों, मंदिरों और ट्रेकिंग रूट्स के लिए भी जाना जाता है. अगर आपको एडवेंचर एक्टिविटीज पसंद है. जैसे ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग तो आप के लिए यह जगह शानदार है.

वाराणसी

वाराणसी उत्तर प्रदेश की सबसे धार्मिक जगहों में से एक है. यह शहर गंगा किनारे बसा हुआ है, यहां लगभग 80-84 घाट हैं. यह शहर मंदिरों और अपने आध्यात्मिक माहौल के लिए मशहूर है. सितंबर में यहां का मौसम सुहावना हो जाता. यहां हर रोज शाम के समय गंगा आरती होती है, जिसका अनुभव बहुत खास होता है. अगर आप धार्मिक और सांस्कृतिक जगह का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आप वाराणसी जा सकते हैं.

नीमराना

नीमराना अपने फोर्ट पैलेस की वजह से काफी  प्रसिद्ध है. यहां आप किले की खूबसूरती के साथ जिपलाइन जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का मजा भी ले सकते हैं. सितंबर में मौसम में यहां गर्मी कम हो जाती है. अगर आपको हेरिटेज डेस्टिनेशन पसंद है तो यह जगह एक बेहतरीन ऑप्शन है.

डुआर्स

डुआर्स पश्चिम बंगाल में स्थित है. यहां से आपको हिमालय की तलहटी में बसे घने जंगल, नदियां और चाय के बागान देखने को मिलते हैं. यहां आप सफारी और बर्ड वॉचिंग का अनुभव भी ले सकते हैं. बारिश के बाद यहां की हरियाली और भी  खूबसूरत हो जाती है. प्रकृति और जंगल पसंद करते हैं तो आप डुआर्स जैसी जगह चुन सकते हैं.

तारकरली

तारकरली महाराष्ट्र में स्थित है. यह जगह अपने साफ समुद्र तट, हरियाली और वाटर स्पोर्ट्स का कॉम्बिनेशन है. यहां आप स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं. सितंबर के दौरान आसपास की हरियाली और भी बढ़ जाती है, तो अगर आपको समुद्र के किनारे जैसी जगह का अनुभव लेना है तो यह जगह एक अच्छा ऑप्शन है.

प्रस्तुति- प्रज्ञा राय

यह भी पढ़ें:- घर की एंट्री को बनाएं खूबसूरत, पौधों और सजावटी गमलों से सजाने के 5 सस्ते DIY आइडिया

यह भी पढ़ें:- किचन और बाथरूम के नल पर जमे जिद्दी दाग, एल्युमिनियम फॉयल से मिनटों में लौटाएं नई जैसी चमक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travel, Destinations For Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com