September Destinations: अगस्त का महीना खत्म होने अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. अगर आप सितंबर के महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. मानसून सीजन के दौरान सितंबर का महीना घूमने-फिरने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस समय बारिश कम होने लगती है और हरियाली छा जाती है. साथ ही चारों तरफ ताजी हवा और खूबसूरत नजारे ही देखने को मिलते हैं. इसके अलावा टूरिस्ट प्लेस पर भीड़ भी कम होती है जिसके कारण होटल, होमस्टे का किराया भी कम होता है. आज हम आपको 4 ऐसी डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सितंबर के महीने में आप घूमने जा सकते हैं.
1. शिमला, हिमाचल प्रदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश के सबसे फेमस हिल स्टेशनों में से एक है माना जाता है. यहां पूरे सालभर पर्यटक बड़ी संख्या में घूमने पहुंचते हैं. सितंबर के महीने में यहां मौसम काफी सुहावना होता है और भीड़ भी बाकी महीनों की तुलना में काफी कम रहती है. यहां आप आप मॉल रोड पर आराम से घूम सकते हैं और आसपास की पहाड़ियों के मनमोहक नजारों का आनंद ले सकते हैं. वहीं, अगर आप शांत माहौल में प्रकृति और पहाड़ों की खूबसूरती एक्सपीरिएंस करना चाहते हैं, तो सितंबर में आप यहां घूमने जा सकते हैं.
2. सापुतारा गुजरात
सितंबर में घूमने के लिए गुजरात का सापुतारा काफी अच्छा हिल स्टेशन हो सकता है. मानसून के बाद यहां चारों ओर हरियाली ही देखने को मिलती है. इस समय मौसम ठंडा और ताजगीभरा महसूस होता है. नेचर लवर्स यहां खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं. साथ ही सापुतारा झील में बोटिंग भी एक्सपीरिएंस कर सकते हैं.
3. मुन्नार, केरल
मुन्नार अपनी हरी-भरी चाय की वादियों और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है. सितंबर में यहां मौसम काफी सुहावना हो जाता है जिससे घूमना-फिरना और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है. यहां आप एराविकुलम नेशनल पार्क में घूम सकते हैं और झील में बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं. यहां पर आपको शांति का एहसास होगा.
4. ऊटी, तमिलनाडु
ऊटी तमिलनाडु का एक शांत और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. सितंबर का महीना यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है. इस समय यहां का ठंडा मौसम और हरियाली भरा नजारा दिल जीतने वाला होता है. ऊटी घूमने के दौरान आप यहां के फेमस बोटैनिकल गार्डन की सैर कर सकते हैं, ऊटी लेक में बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और फेमस नीलगिरि माउंटेन रेलवे की सवारी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Onam 2026: दिल्ली में लेना है केरल जैसा फील? इस मंदिर में देखें ओणम की रौनक और साउथ इंडियन कल्चर
यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर लगा Book Fair, फ्री एंट्री, हजारों किताबों का कलेक्शन, जानें लोकेशन और टाइमिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं